आगरालीक्स…Agra News : आगरा के टीसीएस मैनेजर मानव शर्मा की सुसाइड के पीछे के हर राज को जानती पत्नी निकिता, पुलिस ने ऐसे अहमदाबाद से निकिता और ससुर को अरेस्ट किया। 10 10 हजार का दोनों पर है ईनाम।
डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि मुंबई में टीसीएस में मैनेजर और मूल रूप से आगरा के डिफेंस कॉलोनी, सदर में रहने वाले 29 साल के मानव शर्मा के सुसाइड मामले में पत्नी निकिता और ससुर न्रपेंद्र शर्मा को अहमदाबाद से अरेस्ट किया है। अहमदाबाद में न्रपेंद्र के मित्र के घर पर दोनों छिपे हुए थे, 28 फरवरी को मुकदमा दर्ज होने के बाद से पुलिस निकिता को अरेस्ट करने के लिए प्रयास में जुटी थी। एसओजी, सर्विलांस टीम के साथ पुलिस की टीम को 35 दिन बाद सफलता मिली। निकिता ने अपने मोबाइल बंद कर दिए थे इसलिए उसा पता नहीं चल पा रहा था।
हर राज जानती है निकिता
प्रेसवार्ता के बाद निकिता और उसके पिता न्रपेंद्र शर्मा को कोर्ट में पेश करने के लिए पुलिस ले गई, मीडिया के सामने उसने कुछ नहीं बोला, उससे कई बार पूछने की कोशिश की गई लेकिन वह चुप रही। मानव शर्मा के सुसाइड के बाद निकिता का भी वीडियो वायरल हुआ था जिसमें उसने मानव शर्मा पर ड्रिंक कर मारपीट करने के आरोप लगाए थे इसके साथ ही एक और वीडियो वायरल हुआ था जिमसें निकिता कह रही थी कि सॉरी मानव मैंने झूठ बोला था। इन सभी वीडियो की पुलिस जांच कर रही है।
ये था मामला
आगरा के डिफेंस कॉलोनी सदर के रहने वाले 29 साल के मानव शर्मा मुंबई में टीसीएस कंपनी में रिक्रूटमेंट मैनेजर थे, 30 जनवरी 2024 को बरहन की रहने वाली निकिता शर्मा से मानव शर्मा की शादी हुई थी। मानव शर्मा पत्नी निकिता शर्मा के साथ मुंबई में रह रहे थे, 23 फरवरी को पत्नी निकिता को लेकर आगरा लौटे अपने घर डिफेंस कॉलोनी से बरहन गए और निकिता को उसके मायके छोड़कर आ गए। 24 फरवरी को मानव शर्मा का अपने घर पर फांसी के फंदे पर शव लटका मिला था। तीन दिन बाद जब मानव शर्मा का मोबाइल उनकी बहन आकांक्षा शर्मा ने अनलॉक किया तो उसमें सुसाइड करने से पहले का वीडियो मिला। इसमें मानव शर्मा के गले में फंदा लटका हुआ था और वह अपनी पत्नी निकिता शर्मा पर गंभीर आरोप लगाते हुए अपनी सुसाइड के लिए जिम्मेदार ठहरा रहे थे। इस मामले में एयरफोर्स से रिटायर मानव शर्मा के पिता नरेंद्र शर्मा ने थाना सदर में आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करते के आरोप में पत्नी निकिता शर्मा, ससुर न्रपेंद्र शर्मा, सास और दो साली पर मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में हाईकोर्ट से भी राहत नहीं मिली, निकिता शर्मा की तरफ से भी एक याचिका दायर की गई है उस पर सुनवाई होनी है। इससे पहले पुलिस ने निकिता शर्मा की मां और एक बहन को होली से पहले अरेस्ट कर लिया था। मगर, निकिता शर्मा और न्रपेंद्र शर्मा फरार चल रहे थे उनके गैर जमानती वारंट जारी करने के साथ ही पुलिस ने 10 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
नए साल पर फोन और प्रिया जैन के इंस्टाग्राम से आया मैसेज
मानव शर्मा की शादी 30 जनवरी 2024 को हुई थी, नए साल पर 2025 में मानव शर्मा के पास बरहन की रहने वाली एक महिला ने फोन कर कहा कि वह निकिता की बहन को समझाए, इसके बाद प्रिया जैन नाम की महिला के इंस्टाग्राम से मानव शर्मा के पास मैसेज आया। इसमें निकिता शर्मा के बाद में कुछ ऐसी जानकारी दी गईं जिससे मानव शर्मा परेशान हो गया। इसके बाद मानव शर्मा के माता पिता भी मुंबई गए और दोनों को समझाया कहा कि कुछ दिन में सब सामान्य हो जाएगा।
सुसाइड से पहले वीडियो में कहा, प्लीज मर्दों की सोचो, बिचारे अकेले हैं
मानव शर्मा 23 फरवरी को निकिता को बरहन छोड़कर आए थे, सुसाइड करने से पहले मानव शर्मा की निकिता से व्हाटस एप पर बात हुई, वीडियो कॉल भी की। सुसाइड से पहले बनाए गए वीडियो में मानव शर्मा कह रहा था कि दोस्तो प्लीज मर्दों की सोचो, बिचारे अकेले हैं।