आगरालीक्स…आगरा में साली का मोबाइल चोरी करने में बुरे फंसे मास्साब. पहले भेजा गया जेल और अब किया गया सस्पेंड…पढ़ें पूरी खबर
आगरा में एक टीचर को साली का मोबाइल चोरी करना इतना भारी पड़ गया कि पहले तो उन्हें जेल भेजा गया और अब उन्हें नौकरी से सस्पेंड कर दिया गया है. आगरा में बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा परिषदीय विद्यालयों में किए गए निरीक्षण के दौरान 25 शिक्षकों, शिक्षामित्रों व अनुदेशकों को गैरहाजिर मिलने पर संबंधित दिन का वेतन व मानदेय रोकने की कार्रवाई बीएसए द्वारा की गई. वहीं बीएसए द्वरा साली के मोबाइल चोरी करने के आरोप में जेल भेजे गए शिक्षक को भी निलंबित कर दिया गया है.

जानिए क्या है मामला
14 मई 2022 को आगरा के थाना रकाबगंज के थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि रावली की रहने वाली शालिनी का 25 सितंबर 2021 को मोबाइल चोरी हो गया था. उन्होंने 16 अक्टूबर 2021 को रिपोर्ट दर्ज कराई। शालिनी के जीजा रामनिवास ताजगंज श्यामों में रहते हैं. फतेहाबाद के एक स्कूल में शिक्षक हैं. शालिनी ने मोबाइल चोरी होने का मुकदमा दर्ज करा दिया, उसे अपने परिचित से पता चला कि मोबाइल जीजा के पास है. उसने पुलिस को जानकारी दी, एसपी सिटी आफिस में संचालित मोबाइल रिकवरी सेल ने शिक्षक रामनिवास से मोबाइल जब्त कर लिया, अरेस्ट कर कोर्ट में पेश किया गया. वहां से जेल भेज दिया गया.