आगरालीक्स…आगरा में हर घर में तिरंगा फहराया जाएगा. जिला जेल की महिला बंदी तक बना रही तिरंगे. जानिए कितने झंडे बनाए जा रहे और कब तक हो जाएंगे तैयार…
6.60 लाख झंडे कराया जा रहे तैयार
आगरा में 5.50 लाख झंडे घर घर में फहराए जाने हैं। इसके लिए 6.60 लाख झंडे तैयार कराए जा रहे हैं। इसके लिए जिले के 169 स्वयं सहायता समूह को दो लाख 12 हजार झंडे तैयार करने का काम दिया गया है। जिले की 92 एनजीओ से 25 हजार झंडे तैयार कराए जाएंगे, 25 निजी सिलाई केंद्रों से 1.50 लाख झंडे तैयार कराए जा रहे हैं। 30 जुलाई तक झंडे तैयार करने का काम पूरा कर लिया जाएगा। जिला जेल की महिला बंदी भी तिरंगे बनाने में जुटी हुई हैं।

पेट्रोल पंप से लेकर राशन की दुकान से झंडों का वितरण
जिले में 5.50 लाख झंडे लगाए जाने हैं, इन झंडों का वितरण सरकारी विभागों, गैर सरकारी विभागों, पेट्रोल पंप, राशन की दुकानों के साथ ही विद्यालयों से किया जाएगा।
ऐसा होगा तिरंगा
राष्ट्रीय ध्वज 20 इंच चौड़ा और 30 इंच लंबा होगा। स्कूलों को भी राष्ट्रीय ध्वज के लिए तैयारी करने के लिए कहा गया है।