आगरालीक्स…आगरा के सेंट जॉन्स कॉलेज में शिक्षकों ने ब्लैक बैज बांधकर किया शिक्षण कार्य. सरकार की नीतियों के खिलाफ किया प्रोटेस्ट…
सेंट जॉन्स कॉलेज, आगरा में मंगलवार को ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ यूनिवर्सिटी एंड कॉलेज टीचर्स ऑर्गेनाइजेशन (एआईफुक्टो) के आह्वान पर शिक्षकों ने “ब्लैक बैज प्रोटेस्ट प्रोग्राम” के तहत शिक्षण कार्य किया। ऑल इंडिया फेडरेशन द्वारा यह निर्णय इस संदर्भ में लिया गया कि सरकार की नीतियां शिक्षकों के हित में नहीं है। पुरानी पेंशन बहाली, पूरे देश में रिटायरमेंट की उम्र में एकरूपता करने, महाविद्यालयों को ग्रांट मिलने, नेशनल एजुकेशन पॉलिसी को जड़ से खत्म करने, एडहॉक तथा संविदा अध्यापकों को नियमित करने, सीएएस के तहत पीएचडी को मैंडेटरी न करने, सभी के लिए समान शिक्षा, शिक्षा का निजीकरण, व्यापारीकरण रोकने, शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की सभी रिक्तियों को नियमित नियुक्तियों द्वारा अति शीघ्र भरे जाने के अलावा रिफ्रेशर कोर्स तथा ओरियंटेशन कोर्स की अवधि 31 दिसंबर 2022 तक करने आदि 17 सूत्रीय मांगों को लेकर शिक्षकों ने शिक्षण कार्य किया।

उन्होंने सरकार से उपरोक्त मांगे पूरी करने का सहानुभूति पूर्वक अनुरोध किया। इस दौरान प्रोफेसर धीरेन्द्र एस शर्मा (अध्यक्ष), प्रोफेसर सैमुअल गोर्डन सिंह (महामंत्री), प्रोफेसर अनिल जे चौहान, डॉ. एसी गुप्ता, प्रोफेसर सुमित साइलस, प्रोफेसर अनीस, प्रोफेसर संजीव शर्मा, प्रोफेसर संजय जैन, डॉ विधु नोयल, डॉ नीरज ईसुवियस, डॉ प्रवीण त्यागी, डॉ प्रमोद कुमार, डॉ रिषी रमन सिंह आदि मौजूद रहे।