Thursday , 6 August 2026
Home आगरा Agra News: Technical Assistant Group-C Main Exam on August 9; 11,808 candidates to take the test at 26 centers in Agra…#agranews
आगरा

Agra News: Technical Assistant Group-C Main Exam on August 9; 11,808 candidates to take the test at 26 centers in Agra…#agranews

11

आगरालीक्स…आगरा में 9 अगस्त को होगी यूपीएसएसएससी की तकनीकी सहायक ग्रुप—सी मुख्य परीक्षा. 26 केंद्र पर 11808 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा. परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा—व्यवस्था की जिम्मेदारी बांटी

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, लखनऊ (यूपीएसएसएससी) द्वारा 9 अगस्त को आयोजित होने वाली प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी मुख्य परीक्षा को लेकर आगरा में प्रशासन अलर्ट हो गया है. गुरुवार को परीक्षा के संबंध में अपर जिलाधिकारी नगर यमुनाधर चौहान ने परीक्षा के सफल और शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर बैठक की. उन्होंने परीक्षा की समस्त व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सभी तैयारियां समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए सभी अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें.

26 केंद्रों पर 11,808 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा
बैठक में अवगत कराया गया कि जनपद में परीक्षा का आयोजन 09 अगस्त, 2026 को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक किया जाएगा. परीक्षा के लिए जनपद आगरा नगर में 26 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिन पर कुल 11,808 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं. परीक्षा की निगरानी एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु 26 सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं 26 स्टैटिक मजिस्ट्रेट की नियुक्ति की जा चुकी है। इसके अतिरिक्त कक्ष निरीक्षकों की तैनाती की प्रक्रिया प्रचलित है. सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर 02 महिला एवं 03 पुरुष पुलिसकर्मियों की तैनाती सुनिश्चित किए जाने हेतु पुलिस उपायुक्त (नगर) को पत्र प्रेषित किया जा चुका है.

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि परीक्षा केंद्रों के केंद्र व्यवस्थापकों, सेक्टर एवं स्टैटिक मजिस्ट्रेटों के साथ बैठक आयोजित कर उन्हें परीक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों एवं दायित्वों के संबंध में विस्तार से ब्रीफ किया जाएगा.
बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी (नगर) यमुनाधर चौहान ने सभी केंद्र व्यवस्थापकों एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों के लिए पेयजल, स्वच्छ शौचालय, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, विद्युत आपूर्ति, बैठने की समुचित व्यवस्था, साफ-सफाई तथा अन्य आवश्यक मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं.
अपर जिलाधिकारी (नगर) ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा के दौरान आयोग के सभी मानकों एवं प्रोटोकॉल का पूर्णतः अनुपालन सुनिश्चित किया जाए, जिससे परीक्षा शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: Shri Ram Katha underway at Agra’s Mahakaleshwar Dham…#agranews

आगरालीक्स….श्री राम के जीवन आदर्शों को अपनाना जरूरी..आगरा के महाकालेश्वर धाम में...

आगरा

Agra News: Police nabbed three miscreants who robbed a cold storage manager in Agra…#agra

आगरालीक्स…आगरा में कोल्ड स्टोरेज के मैनेजर को लूटने वाले तीन बदमाश पुलिस...

आगरा

Agra Weather: Monsoon rain is falling in a gentle drizzle in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में खूब बरस रहा सावन. बारिश से मौसम हुआ खुशनुमा. मौसम...

आगरा

Agra: A special Satsang was held at Dayalbagh to mark the 145th birth anniversary of Guru Hazur Sahabji Maharaj

आगरालीक्स…दयालबाग में गुरु हजूर साहबजी महाराज की 145वीं जन्म-जयंती हुआ विशेष सत्संग....

error: Content is protected !!