आगरालीक्स…आगरा में तापमान सामान्य से ऊपर. आधा दिसंबर होने के बाद भी अभी तक नहीं छाया कोहरा. दिन में तेज धूप में सर्दी बेअसर…जानें आज का तापमान
दिसंबर का आधा महीना लगभग बीत गया है लेकिन सर्दी अभी तक पूरी तरह से नहीं हो रही है. न तो अभी तक कोहरा छाया है और न ही अभी तक दिन में सर्दी हो रही है. इधर अधिकतम के साथ—साथ न्यूनतम तापमान भी सामान्य से अधिक चल रहा है. मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को आगरा का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 11.9 डिग्री सेल्सियस रहा.
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी आगरा में तापमान ऐसा ही रहने वाला है. अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहेंगे.
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 14/12/23) 26.0
Departure from Normal(oC) 1
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 14/12/23) 11.9
Departure from Normal(oC) 1