आगरालीक्स… आगरा में तापमान कम हो रहा है ठंडक बढ़ गई है. आने वाले कोहरा छाने के आसार. 8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा तापमान…जानिए वैदर फोरकास्ट….
आगरा में इस समय शीतलहर चल रही है. दिन में धूप निकलने के बाद भी हवाओं से ठंडक का अहसास हो रहा हे. शाम और सुबह शीतलहर तेज हो जाती है. इसका असर तापमान पर भी पड़ रहा है. तापमान लगातार नीचे गिर रहा है.

मौसम विभाग के अनुसार रविवार को आगरा का अधिकतम तापमान 24.7.डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 2 डिग्री तक कम रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री सेल्सियस रहा.