आगरालीक्स…आगरा के मौसम में फिर आई गर्मी. दिन में तेज धूप निकलने से बढ़ा तापमान. जानें आने वाले दिनों का मौसम पूर्वानुमान
आगरा में गुरुवार को हुई बारिश से मौसम बदला है. शाम के समय और सुबह के समय ठंड महसूस हुई है लेकिन आज शुक्रवार को दिन में तेज धूप निकली. धूप की चकाचौंध इतनी अधिक थी कि उसमें कुछ देर बाद ही हटने का मन हो रहा था. इसका असर तापमान पर भी पड़ा है. मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को आगरा का अधिकतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है तो वहीं न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
रात को गलनभरी सर्दी तो दिन में निकलेगी धूप
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में रात के समय गलनभरी सर्दी होगी जिसके कारण तापमान एक बार फिर से 8 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है तो वहीं दिन के समय में भी मौसम सामान्य रहेगा. तापमान 20 से 22 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा.
Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 24/01/25) 24.5
Departure from Normal(oC) 1.0
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 24/01/25) 10.0
Departure from Normal(oC) 0.5