आगरालीक्स…आगरा में तापमान फिर बढ़ा. बारिश के चांस बहुत कम. रक्षाबंधन तक उमसभरी गर्मी करेगी परेशान…जानें मौसम का पूरा अपडेट और कब होगी बारिश
आगरा में दो दिन से बारिश नहंी हो रही है. मौसम साफ है और तेज धूप निकल रही है. इसके कारण तापमान फिर से बढ़ने लगा है. मंगलवार सुबह से ही आगरा में तेज धूप निकल आई. उमस और तेज धूप से लोग परेशान रहे. मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक रहा तो वहीं रात का तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रहा जो कि 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगरा में मौसम साफ ही रहेगा. बादल छाने और बारिश के कम ही चांस बन रहे हैं. रक्षाबंधन तक आगरा में लगभग ऐसी ही स्थिति रहेगी. 15 अगस्त के बाद बारिश हो सकती है.