आगरालीक्स…आगरा में सुबह—रात की सर्दी के बीच दिन में तेज धूप. महाशिवरात्रि से गर्मी झेलने के लिए रहे तैयार…बढ़ेगा तापमान. जानिए मौसम का पूरा अपडेट
आगरा में मौसम बदलना शुरू हो गया है. अब सुबह और रात की ही सर्दी रह गई है. दिन में धूप तेज पड़ रही है. तापमान में भी अब बढ़ोतरी होना शुरू हो गई है. गुरुवार को भी मौसम कुछ ऐसा ही रहा. मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को आगरा का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस रहा.

मौसम विभाग के अनुसार महाशिवरात्रि के बाद से गर्मी का प्रभाव तेज होने लगेगा और तापमान में बढ़ोतरी शुरू होगी. शिवरात्रि के एक दो दिन में ही अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है तो वहीं न्यूनतम तापमान भी 16 से 17 डिग्री सेल्सियस तक आ सकता है.