आगरालीक्स… वीडियो आगरा में थार ने स्कूटी सवारों को चपेट में लिया, हादसे में एक की मौत। थार चालक हिरासत में। ( Agra News: Thar hit Scooty at Sai Kee Takiya, One died#Agra )
आगरा में दीपावली पर साईं की तकिया पर थार ने स्कूटी सवार युवकों को चपेट में ले लिया। हादसा इतना भीषण था कि युवकों के पैर बुरी तरह से कुचल गए। स्थानीय लोग तीनों घायलों को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। आरोप है कि रात में जिला अस्पताल में कोई भी डॉक्टर उपलब्ध नहीं था, सड़के हादसे में घायल युवकों को अस्पताल में इलाज नहीं मिला। एसएन ले जाने के लिए एंबुलेंस भी नहीं मिली, युवकों को ढकेल से स्थानीय लोग एसएन लेकर पहुंचे।
हादसे में एक युवक की मौत
हादसे में एक युवक की मौत हो गई है। रकाबगंज पुलिस ने थार के चालक को हिरासत में ले लिया है। मामले की जांच की जा रही है।