आगरालीक्स…आप अपनी कार को कितना अच्छी तरह से और किन मुश्किलों में बेहतर चलाना जानते हैं. द आगरा ताज रैली में पार्टिसिपेट कीजिए और अपने टैलेंट से इस रैली के विनर बनकर दिखाइए…जानिए रजिस्ट्रेशन से लेकर कैटेगरी, टाइम, स्पीड और डिस्टेंस क्या होगा….

29 अप्रैल से 1 मई को होगी रैली
आगरा जिला प्रशासन, उत्तर प्रदेश पर्यटन एव मोटर स्पोर्ट क्लब आगरा के संयुक्त तत्वावधान में ‘द आगरा ताज कार रैली’ 29 अप्रैल से एक मई को आयोजित की जा रही है. इस संबंध में बुधवार को एक प्रेस कांफ्रेंस भी आयोजित की गई जिसमें आगरा मोटर स्पोर्टस क्लब के हरविजय सिंह वाहया ने बताया कि आगरा में इस कार रैली को छठवीं बार आयोजित किया जा रहा है और इस बार स्थानीय और राष्ट्रीय स्तर के प्रतिभागियों का काफी रुझान देखने को मिला है. 28 मार्च से इसके रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए गए हैं और अभी तक 8 रजिस्ट्रेशन सुपर सेवर वाले आ गए हैं. सुपर सेवर आफर केवल 10 अप्रैल तक या पहली 15 एंट्री तक ही वैलिड है.
टीएसडी फॉर्मेट में होगी रैली
उन्होंने बताया कि रैली टीएसडी यानी टाइम, स्पीड और डिस्टेंस फार्मेट में होगी. प्रतिभागियों को करीब 350 से 400 किमी. गाड़ी चलानी होगी. पार्टिसिपेंट्स को तीन कैटेगरी में बांटा गया है जैसे लेडीज टीम, मिक्स्ड कपल्स, प्रोफेशलन्स, अमेच्योर. उन्होंने बताया कि हर कैटेगरी में अलग—अलग विजेता होंगे. हैडीकेप्ट ड्राइवर्स के लिए भी एक स्पेशल कैटेगरी बनाई गई है.
गोपनीय होगा पूरा रूट
क्लब के अध्यक्ष राजीव गुप्ता ने बताया कि इस कार रैली का जो रूट होता है वह गोपनीय है और प्रतिभागियों को उसी दिन एक किताब के रूप में दिया जाता है. यह रूट एक एक्सपर्ट से बनवाया जा रहा है और वह आगरा से 70—80 किलोमीटर की दूरी तक रह सकता है. इस प्रकार रैली में भाग लेने के लिए कोई विशेष प्रकार की कार की आवश्यकता नहीं होती है और गाड़ी भी बहुत तेज नहीं चलानी होती है. गाड़ी कच्चे व पक्के रास्तों पर चलानी होती है.
सचिव प्रशांत जैन ने बताया कि इस बार इलैक्ट्रोनिक ट्रेकिंग व टाइमिंग का उपयोग इस रैली में किया जाएगा. रैली के लिए रजिस्ट्रेशन www.mscagra.com पर कराया जा सकता है. किसी को भी रजिस्ट्रेशन के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी करने के लिए 9897229999 पर संपर्क किया जा सकता है. हेमंत जैन ने बताया कि प्रतिभागियों की ट्रेनिंग को भी होटल क्लार्क शिराज में आयेाजित किया जाएगा जिसमें उन्हें रैली की सारी जानकारी दी जाएगी.
रैली को लेकर यूपी टूरिज्म के डिप्टी डायरेक्टर आरके रावत ने बताया कि रैली को आयेाजित करने का उद्देश्य पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए किया जा रहा है. इसमें आगरा के अलावा चंबल, फतेहपुर सीकरी आदि स्थानों को जोड़ा गया है. इस रैली से और होटल क्लार्क शीराज के जनरल मैनेजर अतुल्य कक्कड़ का इस रैली से जुड़ना व इस रैली के हॉस्पीटेलिटी पार्टनर बनना होटल के लिए सम्मान की बात है.
राउंड टेबल एनजीओ पार्टनर
इस कार रैली की एनजीओ पार्टनर राउंड टेबल है. करन अग्रवाल ने बताया कि वह इसके जरिए फ्रीडम थ्रू एजुकेशन को भी प्रमोट करेंगे.
- 30 March 2022 Agra News
- Agra headlines
- Agra hindi news
- Agra latest news
- Agra Live news
- Agra Motor Sports Club
- Agra news
- Agra News: 'The Agra Taj Car Rally' from 29 April to 01 May 2022...know the full details here...#agranews
- agra online news
- Agra today news
- Agra update news
- Car rally in Agra
- Hotel Clark shiraj agra
- The Agra Tar Rally Agra