आगरालीक्स… आगरा में कोरोना काल सहित तीन सालों में मृत 3022 लोगों की अस्थियों का विसर्जन आज सोरों में किया गया। गंगा स्नान, ब्राह्मण भोज, भेंट दी गईं।
सोरों में ब्राह्मण भोज, कछला घाट पर गंगा स्नान

मुक्ति कलश यात्रा को सुबह छह बजे रवाना हुई। सोरो पहुंचने के बाद हड़गंगा में अस्थियों का विसर्जन किया गया। सके बाद कछला में गंगा स्नान के बाद सोरों में ब्राह्मणों को भोज कराने के बाद भेंट आदि प्रदान की गई।
महिलाओं समेत सैकड़ों लोग सोरों पहुंचे
श्री क्षेत्र बजाजा कमेटी द्वारा आयोजित अष्टम अस्थि कलशयात्रा में आगरा से मुक्ति रथ के साथ पांच एसी बसों और निजी वाहनों से करीब पांच सौ लोग पहुंचे। इसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी भाग लिया।