आगरालीक्स…आगरा के कमला नगर में जिम के अंदर फंदे पर लटका मिला जिम संचालक का शव…पुलिस कर रही जांच
आगरा के कमला नगर में संचालित बीस्ट फिटनेस के संचालक का शव जिम के अंदर फंदे पर लटका मिला है. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई हैऔर जांच की जा रही है. सीसीटीवी फुटेज भी देखे जा रहे हैं. परिजनों में कोहराम मच गया है.
ये है मामला
कमला नगर मेन मार्केट में बीस्ट फिटनेस जिम है. इसके संचालक 35 वर्षीय भरत सिंघानिया हैं. शुक्रवार शाम को जिम में उनका फंदे पर लटका मिला. जिम के कर्मचारियों ने संचालक को रस्सी काटकर नीचे उतारा और अस्तपाल लेकर गए लेकिन यहां चिकित्सकों ने उनहें मृत घोषित कर दिया. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस जांच कर रही है और जिम में लगे सीसीटीवी फुटेज चेक कर रही है.