आगरालीक्स…आगरा का एंट्री गेट होगा सुंदर और शानदार. इनर रिंग रोड से उतरते ही आगरा में एंट्री का लुक होगा खास…जानिए क्या—क्या होगा…एडीए उपाध्यक्ष ने किया निरीक्षण
आगरा विकास प्राधिरण की उपाध्यक्ष द्वारा आज प्रगतिमान रमाडा सौन्दर्यीकरण एवं इनर रिंग रोड पर एंट्री गेट का औचक निरीक्षण किया गया। जिनका आगामी दिवस में उद्घाटन होना संभावित है. रामाडा फ्लाई ओवर सौन्दर्यीकरण फतेहाबाद रोड स्थित रमाडा फ्लाई ओवर पर कराये जा रहे सौन्दर्यीकरण/उद्यानीकरण कार्य का निरीक्षण किया गया. वहां कराये जा रहे कार्य पाथवे हॉर्टिकल्चर तथा स्कल्पचर्स मोर, रथ, शंख, फाउंटेन व चक्र के स्थानों की गुणवत्ता को देख़ा गया। स्थल पर साफ-सफाई हेतु विशेष ध्यान दिये जाने तथा कार्य इस सप्ताह के अन्त तक पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए गए.
एंट्री गेट आगरा इनर रिंग रोड बनाये जा रहे एंट्री गेट के कार्यों को देखा तथा निर्देश दिए गए कि प्रकाश व्यवस्था का कार्य व अन्य कार्य गुणवत्ता के साथ इस सप्ताह के अन्त तक पूर्ण कराया जाये.