आगरालीक्स…आगरा में नई स्टेशनरी पाकर बच्चो के चहरे ख़ुशी से खिले. लायंस क्लब आगरा विश्वास ने 400 बच्चो की शिक्षा में किया योगदान
लायंस क्लब आगरा विश्वास की ओर से बूढ़ी का नगला स्थित चाइल्ड केयर वेलफेयर सोसाइटी द्वारा संचालित शिक्षा सेंटर पर क्लब ने पहले सेवा कार्य के अंतर्गत जरूरतमंद बच्चो को शिक्षण सामग्री वितरित की एवं भोजन कराया। शुभारंभ मुख्य अतिथि लायंस क्लब के द्वितीय डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अजय भार्गव ने किया । अध्यक्ष मयंक अग्रवाल ने कहा कि लायंस क्लब का संकल्प ही सेवा है। नए सत्र 2025-26 के प्रारंभ पर विद्यार्थियों को नई कॉपी की आवश्यकता होती है। बच्चो की जरूरत को समझते हुए क्लब के सदस्यों ने 400 विद्यार्थियों को निःशुल्क पाठय सामग्री वितरण की। सचिव सुशील बंसल ने कहा कि बच्चो को मन लगाकर पढ़ना चाहिए और सफलता का कोई शोर्ट कट नहीं होता। एकाग्रता के साथ पढ़ाई करेंगे तो परीक्षा में बेहतर परिणाम मिलेंगे। पाठ्यक्रम के लिए नयी शिक्षण सामग्री पाकर बच्चो के चहरे खुशी से खिल उठे। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष सिद्धार्थ बंसल, राजीव अग्रवाल, अनुपम अग्रवाल, संजीव मित्तल, महेश अग्रवाल, प्रशांत मित्तल, अनूप मित्तल, अमित मित्तल, रीतेश गुप्ता, निखिल गर्ग, विकास जैन, रामेंद्र शर्मा, कमल गुप्ता, पंकज अग्रवाल, ऋतु मित्तल, रश्मि अग्रवाल, तपस्या बंसल, मीनू अग्रवाल, निधि बंसल, वंदना गर्ग, श्वेता शर्मा, रश्मि मित्तल, वैशाली मित्तल आदि मौजूद रहे।