Friday , 5 June 2026
Home टॉप न्यूज़ Agra News: Police arrested two criminals in an encounter who had stolen mobile phones worth Rs 24 lakh from a shop in Agra…#agranews
टॉप न्यूज़

Agra News: Police arrested two criminals in an encounter who had stolen mobile phones worth Rs 24 lakh from a shop in Agra…#agranews

452

आगरालीक्स…आगरा में दुकान से 24 लाख के मोबाइल चोरी करने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ में किए अरेस्ट. स्विफ्ट कार के साथ चोरी किए गए 77 मोबाइल बरामद

आगरा की थाना जगदीशपुरा पुलिस, सर्विलांस व एसओजी ने दुकानों के शटर तोड़कर चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गैंग के 02 अभियुक्तों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने थाना जगदीशपुरा क्षेत्र में मोबाइल फोन की दुकान का शटर तोड़कर मोबाइल चोरी की घटना का सफल अनावरण किया है. पुलिस ने बदमाशों के पास से लगभग 24 लाख रुपये के 77 मोबाइल फोन, अवैध असलहा व घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट कार बरामद की है.

शोरूम से की थी चोरी
12 जुलाई को थाना जगदीशपुरा पर सूचना दी गई कि वादी शिवनगर जगनेर रोड़ थाना शाहगंज के निवासी है. और वादी की थाना जगदीशपुरा क्षेत्रांतर्गत अवधपुरी में M.K मोबाइल नाम से दुकान है. 12 जुलाई की रात को अज्ञात चोरों द्वारा वादी की दुकान का सटर तोड़कर दुकान में रखे मोबाइल फोन चोरी कर लिये गये है. पुलिस ने मामला दर्ज कर शातिरों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की. 3 अगस्त की रात को पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना के आधार पर चोरी की घटना में संलिप्त अभियुक्त- साजिद एवं अभियुक्त शहवान को बिचपुरी पथौली नगर मार्ग पर उनकी गाड़ी का पीछा करते हुए पुलिस मुठभेड़ गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्तों – साजिद व शहवान द्वारा पुलिस टीम पर अवैध असलहा से जान से मारने की नीयत से फायर किया गया.

दोनों बदमाशों के पैर में लगी गोली
पुलिस टीम द्वारा की गयी संयमित जवाबी कार्यवाही में उपरोक्त दोनों अभियुक्त साजिद व शहवान के पैर में गोली लगने से घायल हो गये. घायल अभियुक्तों को इलाज हेतु अस्पताल भेजा गया. अभियुक्तों के कब्जे से 01 स्विफ्ट डिजायर कार (घटना में प्रयुक्त), 02 अवैध तमंचा 315 बोर मय 02 जिन्दा कारतूस .315 बोर व 02 खोखा कारतूस नाल में फंसा हुआ, 77 मोबाइल फोन (चोरी के) व 02 मोबाइल फोन अभियुक्तों के बरामद हुए.

पूछताछ में ये बताया
पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ करने पर अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वह दोनों अपने अन्य कुछ साथियों के साथ मिलकर हरियाणा, राजस्थान व उत्तरप्रदेश राज्यों में अलग-अलग जगह घूम फिरकर चोरी करते है और उनके साथी चोरी किये गये सामान को बेचकर प्राप्त रूपयों को आपस में बाँट लेते है. अभियुक्तों ने बताया कि उन सभी ने मिलकर आगरा में मोबाइल फोन की दुकान में चोरी करने की योजना बनाते हुए पहले दुकान की रैकी की और 12 जुलाई की रात में बारमद स्विफ्ट कार का इस्तेमाल करते हुए मोबाइल फोन की दुकान का शटर तोड़कर उसमें रखे कुल 81 मोबाइल फोन चोरी किये. जिसमें से पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तों से 77 मोबाइल फोन बरामद कर लिये गये. शेष चोरी किये 04 मोबाइल फोन अभियुक्तों के साथियों के पास है.

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:-

  • साजिद पुत्र चांद निवासी नई बस्ती नई मस्जिद डिग गेट थाना गोविंदपुरम जिला मथुरा (पुलिस मुठभेड़ में घायल)।
  • शहवान पुत्र रशीद निवासी शेख रहीम मोहल्ला थाना फतेहपुर सीकरी हाल निवासी जयसिंहपुरा राधेश्याम कॉलोनी थाना गोविंद नगर मथुरा ( पुलिस मुठभेड़ में घायल) ।
Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Transporters in Agra have increased freight rates by 15-20% due to the increase in diesel and toll taxes…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के ट्रांसपोर्टरों ने माल भाड़ा 15-20% बढ़ाया. डीजल व टोल टैक्स...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: A regional knowledge center will be set up in the university to find out the cause of pollution in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में प्रदूषण किस कारण से बढ़ रहा है, बढ़ते वाहन, निर्माण...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : A senior advocate and environmental activist from Agra stated that the current system is actually discouraging farmers from planting trees—read why ?

आगरालीक्स…ताज क्षेत्र का वनावरण मात्र 3.38 प्रतिशत, फिर भी किसानों को पेड़...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Women vandalized a liquor shop in Agra, setting fire to liquor crates…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में महिलाओं ने देशी शराब ठेके पर की तोड़फोड़. शराब पेटियों...

error: Content is protected !!