Saturday , 29 March 2025
Home आगरा Agra News: The first Sadan of the Agra Nagar Nigam on 21st June, BJP and BSP elected councilor party leaders…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: The first Sadan of the Agra Nagar Nigam on 21st June, BJP and BSP elected councilor party leaders…#agranews

आगरालीक्स…आगरा नगर निगम में नई सरकार का पहला सदन 21 जून को. भाजपा और बसपा ने चुने पार्षद दल के नेता. जानें दोनों दलों के पदाधिकारियों के नाम

आगरा नगर निगम में नई सरकार के गठन के बाद पहला सदन 21 जून को होने जा रहा है. सदन से पहले भाजपा और बसपा ने अपने—अपने पार्षद दल के उपनेता घोषित कर दिए हैं.

भाजपा पार्षद दल की महत्वपूर्ण बैठक आज होटल पीएल पैलेस में भाजपा महानगर अध्यक्ष भानु महाजन की अध्यक्षता में और महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाह की उपस्थिति में संपन्न हुई। बैठक में पार्षद दल का उपनेता प्रकाश केसरवानी, मुख्य सचेतक अनुराग चतुर्वेदी, सचेतक शरद चौहान, सचेतक हेमंत प्रजापति और कोषाध्यक्ष राकेश जैन को सर्वसम्मति से चुना गया। बैठक में महानगर अध्यक्ष भानु महाजन द्वारा नये पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की गई और महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाह द्वारा बधाई दी गई। बैठक में उपस्थित सभी भाजपा पार्षदों ने नये पदाधिकारियों का स्वागत किया।

वहीं बहुजन समाज पार्टी की ओर से जिला आगरा के नगर निगम आगरा के पार्षद दल की बैठक हुई जिसमें सभी पार्षदों की सहमति के आधार पर वार्ड नं0 100 के पार्षद मो. सोहेल कुरैशी को पार्षद दल का नेता बनाया गया है। वार्ड न0 33 के पार्षद सुनील कुमार शर्मा को उपनेता बनाया गया। वार्ड नं0 02 की पार्षद पुष्पा देवी मौर्य को मुख्य सचेतक तो वार्ड नं0 08 की पार्षद निधी सिंह पटेल को सचेतक बनाया गया। वार्ड नं0 60 के पार्षद राधेलाल जी को कोषाध्यक्ष बनाया गया।

Related Articles

आगरा

Accident in Agra: Tempo overturned after colliding with bike in Agra. Six women injured

आगरालीक्स…आगरा में बाइक से टकराने के बाद टेंपो पलटा. छह महिलाएं घायल....

आगरा

Agra News: MP Ramjilal Suman also announced in Agra – We are also ready for 12 April…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में सांसद रामजीलाल सुमन का भी ऐलान—12 अप्रैल के लिए हम...

आगरा

Agra News: River Connect Campaign completes 11 years in Agra. Hawan was performed after worshipping Yamuna…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में रिवर कनेक्ट कैंपेन को 11 साल पूरे . यमुना मैया...

आगरा

Agra News: Demands will be placed before the administration against the arbitrariness of schools in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में स्कूलों की मनमानी, महंगी किताबें खरीदने को कर रहे मजबूर....

error: Content is protected !!