आगरालीक्स…आगरा मंडल में शुरू हुई पहली टैस्टिंग लैब. अब ट्रैक पर उतरने से पहले इंजनों का होगा सुरक्षा टेस्ट
आगरा रेल मंडल में दशकों पुराने डीजल शेड की जगह अब रेलवे ने सभी इंजनों को इलेक्ट्रिक मोड पर ला दिया है. इसके साथ ही आगरा में पहली बार रेलवे की टेस्टिंग लैब के साथ मेंटेनेंस वर्कशॉप भी स्थापित की गई है. अब पटरियों पर छोड़ने वाले इंजनों को ट्रैक पर उतरने से पहले टेस्टिंग लैब से होकर गुजरना होगा. इससे हादसों की संभावना बेहद कम हो जाएगी.
आज मंडल रेल प्रबंधक तेज प्रकाश अग्रवाल ने पुराने डीजल शेड से रिकंस्ट्रक्ट एवं रीडेवलप किए गए मेंटेनेंस वर्कशॉप और टेस्टिंग लैब का उद्घाटन किया. इसके साथ ही उन्होंने वर्कशॉप का निरीक्षण भी किया और जाना कि रेवले कर्मचारियों को किसी भी तरीके की कोई समस्या तो नहीं है.