आगरालीक्स…कैंसर पीड़ित व्यक्ति ने ट्रेन के आगे छलांग लगाकर की आत्महत्या. भावुक करने वाला सुसाइड नोट मिला…
आगरा मंडल के फिरोजाबाद जिले में एक व्यक्ति ने ट्रेन के आगे छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस को शव के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें उसने खुद के कैंसर पीड़ित होने की बात कही है. मृतक के घरवालों को जब जानकारी हुई तो कोहराम मच गया.
ये है मामला
आमौर दरिगापुर फाटक के पास एक व्यक्ति् का शव पड़ा मिला. राहगीरों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव के पास एक सुसाइड नोट भी पड़ा देखा. मृतक की शिनाख्त रामप्रसाद निवासी बाछेमई थाना सिरसागंज के रूप में हुई. पुलिस की सूचना पर परिजन भी आ गए.
कैंसर मरीज हूं, बेचैन रहता हूं
सुसाइड नोट में लिखा है कि मैं कैंसर का मरीज हूं. मैं चल नहीं सकता हूं. मेरी आधी जीभ के नीचे घव है. इसलिए मैं बहुत बेचैन रहता हूं. जब मैं गाड़ी में सफर कर रहा था तो मेरे दर्द उठा तो बैठे—बैठे खिड़की पर पहुंचा. आंखों में झपकी सी आ गई. मेरा इलाज ग्वालियर में चल रहा है. डॉक्टरों ने आपरेशन से मना कर दिया है, इसलिए मैं बेचैन था.