आगरालीक्स…आगरा के श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर शालीमार एनक्लेव में हुआ नवीन “ज्ञान सदन” संत निकुंज का भूमि शिलान्यास समारोह..
श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर शालीमार एनक्लेव कमला नगर आगरा के निकट ज्ञान सदन संत निकुंज का भव्य शिलान्यास समारोह मेडिटेशन गुरु उपाध्याय श्री विहसंत सागर जी महाराज ससंघ के मंगल सानिध्य में सानंद संपन्न हुआ। इसमें सर्वप्रथम मंदिर जी में ध्वजारोहण करने का सौभाग्य ज्ञान सदन के निदेशक एवं मुख्य ट्रस्टी रूपेश जैन एवं केके जैन परिवार को प्राप्त किया। आचार्य श्री विराग सागर जी महाराज एवं आचार्य श्री 108 ज्ञान सागर जी महाराज के चित्र का अनावरण एवं दीप प्रज्जवन कर समाज के सुरेश जैन द्वारा किया गया।
संत निवास के आठ कमरे के दानदाताओं में विशेष सहयोग दिया। मुख्य राजतमयी कुदाल चलाने का सौभाग्य मनोज जैन हाइडिल परिवार को, फावड़ा चलाने का सौभाग्य नीरज जैन परिवार, तले तसले से मिट्टी निकलने का सौभाग्य अनिल जैन अहिंसा परिवार को मिला कन्नी से सीमेंट डालने मुख्य शिलान्यास ताम्र यत्र विराजमान करने का सौभाग्य श्री रूपेश जैन एवं के के जैन चांदी वाले परिवार को प्राप्त हुआ एवं वं गैती चलाने का सौभाग्य विजय है। कल्लू भाई परिवार को मिला।
इस अवसर पांच पंच परमेष्टि मुख्य शिला, 8 मुख्य शिला विराजमान करने का सौभाग्य कमरा दातार परिवार को मिला, कलश, एवं ताम्र कील, पारा इत्यादि नींव में विराजमान कर मुख्य शिला पूज्य उपाध्याय संघ के सान्निध्य में विराजमान करने का सौभाग्य सभी को प्राप्त हुआ। सभी क्रियाएं मथुरा से पधारे पंडित जिनेन्द्र जी जैन शास्त्री आशुतोष जैन शास्त्री सतना के द्वारा मात्र उच्चारण के साथ सम्पन्न कराई गई। सभी भक्तों ने भक्ति भव के इस कार्यक्रम अपने एवं अपने परिवार की ओर से शिला विराजमान करने सौभाग्य प्राप्त किया।
कार्यक्रम का संचालन मनोज जैन बाकलीवाल द्वारा किया गया कार्यक्रम में शालीमार जैन मण्डल का विशेष सहयोग रहा साथ सभी शालीमार जैन महिला मंदिर, शुभकामना परिवार, एवं समस्त महिला मंडलों एवं ज्ञानोदय क्लब का भी सहयोग रहा। इस अवसर मंदिर व्यवस्था समिति ने सभी उपस्थित भक्तों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर राजकुमार गुड्डू, राजू गोधा, जगदीश प्रसाद जैन जैन, सुनील जैन ठेकेदार, अशोक जैन संतावास, संजू गोधा, मुकेश रपरिया, शैलेंद्र रपरिया, रूप सोनी, विशाल जैन लुहाड़िया, चौधरी शैलेंद्र जैन, सुमेर पंड्या, सुनील जैन सुपारी, दीपचंद जैन, एस के जैन, सोमेंद्र जैन, अजीत जैन चांदी वाले, रोजिन जैन, अंकेश जैन, अशोक जैन पवन जैन चांदी, राजकुमार जैन चांदी, मनीषा जैन, संगीता जैन, कल्पना जैन, नलिनी जैन, कविता जैन आदि के समस्त ग्रेटर कमला नगर समाज मौजूद रही।