आगरालीक्स…आगरा में एमजी रोड पर क्षेत्र बजाजा कमेटी के नये तीन मंजिला भवन निर्माण को रखी गई आधारशिला. निर्माण के लिए हुआ भूमि शुद्धिकरण व हवन पूजन
समाज को समर्पित अपनी सभी सेवाओं को और अधिक सुव्यवस्थित, सुचारू व व्यापक रूप से प्रदान करने तथा भविष्य की सम्भावित सेवाओं के मद्देनजर श्री क्षेत्र बजाजा कमेटी द्वारा आगरा कालेज महिला विंग के सामने स्थित अपने बजाजा सेवा सदन भवन को पूरा जमींदोज करा पुनःनिर्माण कराया जा रहा है। इस स्थल पर कमेटी द्वारा नींव का पंचशील पूजन ,हवन, व भूमि पूजन कर निर्विघ्न कार्य पूरा होने की कामना सहित निर्माण की आधार शिला रखी गई। पंडित राजेश शास्त्री जी की ने विधि- विधान से पूजन कराया।अध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने बताया कि भवन एरिया लगभग 1100 वर्ग गज है। बेसमेंट के अलावा तीन मंजिला बनाना प्रस्तावित है। आज से 45 साल पहले कपड़ा कारोबार से जुड़े लोगों के सामूहिक सहयोग से इस भवन का बैनामा कमेटी ने अपने पक्ष में कराया था। जब 17 इसमें किरायेदार थे। लेकिन यह भवन अब पूरा खाली है। भवन पुनःनिर्माण से कमेटी की सेवाऐं जनता को और अधिक सुविधाजनक रूप से प्रदान होगी। लगभग डेढ साल में निर्माण कार्य पूरा होने की उम्मीद है। महासचिव राजीव अग्रवाल ने बताया कि कमेटी के भवन को भव्य बनाने का काफी समय से प्रयास चल रहा था, जो आज प्रभु कृपा से सफल होता नजर आ रहा है।
इस मौके पर कमेटी के पूर्व अध्यक्ष डा सुरेश गोयल, ओम टंडन, पूर्व पदाधिकारी राज कुमार जैन, मीडिया प्रभारी नंदकिशोर गोयल, किशन अग्रवाल, टीएन अग्रवाल, संजय अग्रवाल, विशनू चौधरी ,ताराचंद गोयल,प्रशान्त गुप्ता तथा कमेटी के पूर्व तथा वर्तमान कार्यकारिणी सदस्य तथा गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने हवन में आहूति अर्पित की।