Sunday , 25 October 2026
Home आगरा Agra News: The girl hanged herself in trouble with the gym trainer, an arrest…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News: The girl hanged herself in trouble with the gym trainer, an arrest…#agranews

282

आगरालीक्स…आगरा में जिम ट्रेनर से परेशान युवती ने किया सुसाइड. प्रेम जाल में फंसाकर रिलेशन के लिए किया फोर्स. सुसाइड नोट में लिखा-

आगरा में एक जिम ट्रेनर की वजह से परेशान होकर युवती ने सुसाइड कर लिया है. युवती ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. मरने से पहले युवती ने सुसाइड नोट भी लिखा है जिसमें उसने जिम ट्रेनर पर प्रेम जाल में फंसाकर रिलेशन के लिए फोर्स करने सहित और धोखा देने का आरोप लगाया है. मामला थाना सदर क्षेत्र का है. आरोपी जिम ट्रेनर का भाई जिम संचालक है. पुलिस ने शिकायत मिलने पर जिम संचालक को अरेस्ट कर लिया है जबकि मुख्य आरोपी की तलाश कर रही है.

मामला थाना सदर क्षेत्र का है.यहां रॉबिन शर्मा नाम के व्यक्ति की जिम है. जिम में रॉबिन का भाई अंकित शर्मा जिम ट्रेनर है. सदर क्षेत्र की रहने वाली एक युवती जिम में एक्सरसाइज करने के लिए जाती थी. युवती के परिजनेां का आरोप है कि अंकित के दूसरी युवती से संबंध हैं और उसने उनकी बेटी को प्रेम जाल में फंसा कर किसी बात से ब्लैकमेल कर रहा था. इससे परेशान होकर उनकी बेटी ने सोमवार को घर में दरवाजे के कुंडे पर फंदा बनाकर फांसी लगा ली. सूचना पर थाना पुलिस ने शव को पंचनामा कराया और तहरीर लेकर आरोपी के भाई जिम संचालक रोबिन को अरेस्क् कर लिया. मुख्य आरोपी अंकित शर्मा की तलाश की जा रही है.

सुसाइड नोट में लगाए ये आरोप
मृतका के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें उसने अपने माता पिता से पहले माफी मांगी है और फिर जिम जाने को अपनी सबसे बड़ी गलती बताया. सुसाइड नोट में उसने जिम संचालक के भाई अंकित शर्मा पर प्रेम जाल में फंसाने का आरोप लगाए हैं. युवती ने लिखा है कि वह उसे मैसेज करता था जिसके बाद वह भी मैसेज करने ली और उसे अंकित से प्यार हो गया. इसके बाद अंकित ने रिलेशनशिप में आने के लिए फोर्स किया. इस पर उसने 10 जून को हां कर दी लेकिन बाद में उसे पता चला कि अंकित के दूसरी युवती से संबंध हैं. इस सबके बावजूद अंकित सारी गलती मेरी ही बताता था. अंत में लिखा है कि मैं अपनी जिंदगी खत्म कर रही हूं और इसका जिम्मेदार अंकित शर्मा है.

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra News: Kshatriyas roar in Agra; slogans raised demanding the withdrawal of the ‘draconian law’ and a rollback of UGC policies…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में गरजे क्षत्रिय. काला कानून वापस लेने, UGC रोलबैक के लगे...

आगरा

Agra News: A blood donation camp was held at Help Agra Hospital. 55 people donated blood…#agranews

आगरालीक्स...आगरा के हेल्प आगरा हॉस्पिटल में लगा रक्तदान शिविर. 55 लोगों ने...

टॉप न्यूज़

Agra News: Public holiday in UP, including Agra, on October 26 for Valmiki Jayanti…#agranews

आगरालीक्स…आगरा सहित यूपी में 26 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश. सोमवार को बंद...

टॉप न्यूज़

Agra News: Enthusiasm abounds at the first promo run for the Agra Taj Half Marathon…#agranews

आगरालीक्स…आगरा ताज हाफ मैराथन की पहली प्रोमो रन में उमड़ा उत्साह, 1500...

error: Content is protected !!