Sunday , 25 October 2026
Home देश दुनिया Former Punjab Chief Minister Captain Amarinder Singh Joins BJP
देश दुनिया

Former Punjab Chief Minister Captain Amarinder Singh Joins BJP

338

नई दिल्लीलीक्स….पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह भाजपा में शामिल. उनकी पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस का विलय भी भाजपा में हुआ

कभी कांग्रेस के कद्दावर नेता रहे और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह आज सोमवार को भाजपा में शामिल हो गए. कैप्टन की पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस का भी भाजपा में विलय हो गया है. इससे पहले उनहोंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी. कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कैप्टन के भाजपा में शामिल होने पर कहा कि उनके आने के मायने हैं. वह शांति और सुरक्षा के पक्षधर हैं. कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी भाजपा में शामिल होने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डाका अभार जताया.

बता दें कि पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस से अलग होकर नई पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस बनाई थी.उन्होंने चुनाव में भाजपा के साथ गठबंधन िकया था. इधर भाजपा भी लंबे समय से पंजाब में एक मजबूत सिख चेहरे की तलाश कर रही है. कैप्टन के प्रधानमंत्री मोदी से भी अच्छे व्यक्त्गित संबंध हैं. कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी परनीत कौर इस समय पटियाला से कांग्रेस सांसद हैं और वह अभी कांग्रेस में ही रहेंगी.

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

देश दुनिया

Agra News: Passengers who purchase reserved tickets at railway reservation counters will also have the option to avail of travel insurance.

आगरालीक्स…अब रेलवे काउंटर से आरक्षित टिकट लेने वाले यात्रियों को भी मिलेगी...

देश दुनिया

Big news: Strong earthquake tremors in Tibet, near the Indian border

आगरालीक्स…बड़ी खबर, भारत से सटे तिब्बत में भूकंप के तेज झटके. 7.0...

देश दुनिया

Breaking: Stampede-like situation in Kolkata after a portion of a Durga Puja pandal collapses

आगरालीक्स…ब्रेकिंग, कोलकाता में दुर्गा पंडाल का हिस्सा गिरने से भगदड़ जैसी स्थिति....

देश दुनिया

Order issued to suspend internet services for 24 hours in several areas of Delhi

नई दिल्लीलीक्स...दिल्ली के कई इलाकों में 24 घंटे के लिए इंटरनेट बंद...

error: Content is protected !!