Monday , 26 October 2026
Home आगरा Agra News: The glory of Bhagwat story told in Shrimad Bhagwat Katha…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: The glory of Bhagwat story told in Shrimad Bhagwat Katha…#agranews

198

आगरालीक्स….सत्यपथ का अनुसरण करने से होती है भगवत प्राप्ति. बृज भूमि धर्मार्थ ट्रस्ट द्वारा सेक्टर 7 के पार्क में श्रीमद्भागवत कथा में बतायी भागवत कथा की महिमा

कपिल भगवान ने अपनी मां को भगवत भक्ति का तत्व बताते हुए कहा कि भक्ति तीन प्रकार की होती है। सात्विकए राजसी और तामसी। मनुष्य स्वयं की अपना मित्र भी है और शत्रु भी। यदि वह धर्म का पालन करते हुए सत्यपथ का अनुसरण करे तो भगवत प्राप्ति होती है। यदि वह स्वयं धर्म त्याग कर असत्य के मार्ग पर चले तो भगवत भक्ति से विमुख होकर नरक का भागी होता है।

आवास विकास कालोनी सेक्टर सात में बृज भूमि धर्मार्थ ट्रस्ट द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवतकथा में दूसरे दिन व्यास पीठ पर विराजमान श्रद्धेय एक ब्रह्म राकेश जी ने कहा कि श्रीकृष्ण के बैकुण्ठ धाम प्रस्थान पर लोगों ने प्रश्न किया गया कि आपके जाने से धरती का सौभाग्य चला जाएगा। फिर जीव का कल्याण किस प्रकार होगा। इस पर श्रीकृष्ण ने कहा कि मैं अपना सम्पूर्ण तेज श्रीमद्भागवत में स्थापित कर रहा हूं। जिस घर में यह ग्रंथ रहेगा और जो लोग इसका पाठ या श्रवम करेंगे वह साक्षात मुझे प्राप्त करेंगे। नारद जी से पूछने पर व्यास जी को बताया कि मनुष्य की सभी कामनाओं की पूर्ति के लिए पुराण हैं। लेकिन आत्म तृप्ति श्रीहरि की महिमा श्रीमद्भागवत ही कर सकती है।

श्रीमद्भागवत की रचना के बाद शुकदेव जी पहली बार श्रीमद्भागवत कथा सुनाने व राजा परिक्षित को इसे पहली बार सुनने का सौभाग्य मिला। मुख्य रूप से राजा परिक्षित रवींद्र सिंह, कमलेश, सुरेश कंसल (एडवोकेट) महामंत्री, नितिन गोयल, नामित गोयल, सुमित जिंदल (मीडिया प्रभारी), गौरव तिवारी, नेत्रपाल यादव, हर्ष राजावत, विनोद अग्रवाल, गणेश कुमार, विनय, अनिल, सुमित राणा, संगीत, कंचन, कविता, दीपिका मित्तल, नेहा, तरावती, वर्षा, अनिता, नेमिचंद्, शिवांगी आदि उपस्थित थे।

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

आगरा

Agra News: ‘Wonderful Jainism’ held in the shadow of the Taj in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में ताज के साये में हुआ ‘वंडरफुल जैनिज्म’. ताज खेमा में...

टॉप न्यूज़

Agra News: Divine darshan at Agra’s Premnidhi Temple and Khatu Shyam Temple on Sharad Purnima…#agranews

आगरालीक्स…शरद पूर्णिमा पर आगरा के प्रेमनिधि मंदिर में महारास के भाव में...

टॉप न्यूज़

Agra News: Kshatriyas roar in Agra; slogans raised demanding the withdrawal of the ‘draconian law’ and a rollback of UGC policies…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में गरजे क्षत्रिय. काला कानून वापस लेने, UGC रोलबैक के लगे...

आगरा

Agra News: A blood donation camp was held at Help Agra Hospital. 55 people donated blood…#agranews

आगरालीक्स...आगरा के हेल्प आगरा हॉस्पिटल में लगा रक्तदान शिविर. 55 लोगों ने...

error: Content is protected !!