Monday , 26 October 2026
Home टॉप न्यूज़ The girl who accused the rape, changed her statement in the court in Mathra…#mathranews
टॉप न्यूज़मथुरामथुरालीक्स

The girl who accused the rape, changed her statement in the court in Mathra…#mathranews

278

आगरालीक्स…मौलवी पर एक साल तक रेप करने का आरोप लगाने वाली युवती अब अपने बयान से मुकरी. बोली-वो मेरा प्रेमी….मैंने कर लिया उससे निकाह…

मथुरा में मस्जिद के मौलवी पर एक साल तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाने वाली युवती ने कोर्ट में अपना बयान बदल दिया. वह अपने बयान से मुकर गई और कहा कि मौलवी उसका प्रेमी है और उससे निकाह हो गया है. मैं उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करना चाहती. युवती ने कहा कि उसके मौलवी से प्रेम प्रसंग थे, मौलवी ने शादी करने से इनकार कर दिया था जिसके बाद महिला सपा नेता के साथ जाकर उसने मौलवी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी. इस मामले में अब युवती की बहन ने महिला सपा नेता के खिलाफ सदर बाजार थाने में तहरीर दी है.

ये है पूरा मामला
मथुरा में रहने वाली एक युवती ने मस्जिद के मौलवी राशिद पर एक वर्ष तक शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था. युवती ने अपने आरोप में कांग्रेस नेता अब्दुल जब्बार, मौलवी सद्दाम, मौलवी हाशिम और कमाल कुरैशी पर समझौता करने का दबाब बनाने का भी आरोप लगाया था और रिपोर्ट दर्ज कराई थी. पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद आरोपियों की तलाश की.

शुक्रवार को इस मामले में नया मोड़ तब आया जब कोर्ट में युवती अपने बयान से मुकर गई. युवती ने कहा कि मौलवी मेरा प्रेमी है. मैंने गुरूवार को ही उसके साथ निकाह कर लिया है और अब वह कोई कार्रवाई नहीं चाहती. इस मामले में युवती की बड़ी बहन ने थाना सदर में महिला नेता शबनम कुरैशी के खिलाफ शिकायती पत्र दिया है. उसने आरोप लगाए हैं कि शबनम कुरैशी अपनी रंजिश निकालने के लिए बेगुनाहों को मुकदमे में फंसाती है. पुलिस ने शबनम कुरैशी के खिलाफ मिले शिकायती पत्र के आधार पर जांच शुरू कर दी है.

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

मथुरा

Mathura News: Body of two-year-old girl exhumed in Mathura; police investigating the death…#mathura

मथुरालीक्स…मथुरा में दो साल की पल्लवी का शव पानी से भरे नीले...

मथुरा

Sharad Purnima: Thakur Shri Banke Bihari Ji granted a divine vision in his form as ‘Raseshwar’…#mathuranews

मथुरालीक्स…शरद पूर्णिमा पर ठाकुर श्रीबांकेबिहारी जी ने दिए दिव्य दर्शन…रासेश्वर रूप धरकर...

टॉप न्यूज़

Agra News: Divine darshan at Agra’s Premnidhi Temple and Khatu Shyam Temple on Sharad Purnima…#agranews

आगरालीक्स…शरद पूर्णिमा पर आगरा के प्रेमनिधि मंदिर में महारास के भाव में...

टॉप न्यूज़

Agra News: Kshatriyas roar in Agra; slogans raised demanding the withdrawal of the ‘draconian law’ and a rollback of UGC policies…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में गरजे क्षत्रिय. काला कानून वापस लेने, UGC रोलबैक के लगे...

error: Content is protected !!