Thursday , 4 June 2026
Home आगरा Agra News: The glory of devotion told in the ongoing Shrimad Bhagwat story in Agra…#agranews
आगरासिटी लाइव

Agra News: The glory of devotion told in the ongoing Shrimad Bhagwat story in Agra…#agranews

143

आगरालीक्स…भक्त और भगवान के बीच सबसे बड़ा अवरोध अहंकार. बृज भूमि धर्मार्थ ट्रस्ट द्वारा सेक्टर 7 के पार्क में श्रीमद्भागवत में कथा वाचक श्रद्धेय एक ब्रह्म राकेश जी ने बतायी भक्ति की महिमा

राजा दक्ष ने अहंकार के वशीभूत भगवान शिव का अपमान किया। परिणाम स्वरूप राजा दक्ष को भगवान शिव के क्रोध का भाजन बनना पड़ा। यज्ञ विध्वंस के साथ दक्ष का शीश भंजन हुआ। बृज भूमि धर्मार्थ ट्रस्ट द्वारा सेक्टर 7 पार्क में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में आज व्यास पीठ पर विराजमान श्रद्धेय एक ब्रह्म राकेश जी ने श्रद्धालुओं को भक्ति की महिमा की कृपा और मनुष्य के अहंकार के दुष्परिणामों के बारे में बताया।

पित्र पक्ष के पावन मौके पर श्रीमद्भागवत में आज श्रीहरि की ध्रुव पर कृपा, अजामिल चरित्र, वृत्तासुर स्तुति, प्रह्लाद भक्ति व नृसिंह अवतार की कथा का संगीतमय वर्णन किया। सत्संग की महिमा का वर्णन पापी ब्राह्मण अजामिल चरित्र के माध्यम से बताया। प्रह्लाद चरित्र का वर्णन करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी मां के गर्भ में ही नारद जी द्वारा ज्ञान प्राप्त कर लिया था। प्रह्लाद द्वारा बतायी गई भगवान विष्णु की नौ प्रकार की भक्ति के बारे में बताया। अंत में आरती कर सभी भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से मुख्य रूप से राजा परिशित रवींद्र सिंह व कमलेश, सुरेश कंसल (एडवोकेट) महामंत्री, नितिन गोयल, नामित गोयल, सुमित जिंदल (मीडिया प्रभारी), गौरव तिवारी, नेत्रपाल यादव, शिवांगी, संगीता, विनोद कुमार राठौर, शिवानी, किरण देवी, जानकी देवी, गनेश आदि उपस्थित थे।

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

आगरा

Agra Weather: Strong winds are blowing in Agra. weather has changed since evening…#agranews

आगरालीक्स…क्या आज रात को होगी बारिश….आगरा में चल रहीं तेज हवाएं. शाम...

आगरा

Agra Live News: Agra Metro is the best option for environmental protection…#agranews

आगरालीक्स…क्या आगरा में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में मेट्रो सबसे बेहतर विकल्प...

आगरा

Agra Live News: Paalna Utsav held at the ancient Pushtimargiya Shri Thakur Mathuradhish Ji Maharaj Temple in Agra…#agranews

आगरालीक्स…पालना उत्सव में पुष्पों से सजे हिंडोले में झूले ठाकुरजी…आगरा के प्राचीन...

आगरा

Agra Live News: A meeting was held in Agra to welcome the Gavishti (cow protection crusade) Yatra…#agranews

आगरालीक्स…गौ माता भारतीय संस्कृति, कृषि व्यवस्था एवं सनातन परंपरा की आधारशिला. गविष्ठि...

error: Content is protected !!