Monday , 26 October 2026
Home आगरा Janakpuri Agra 2022: Jankamahal being built in Agra started coming in the shape of Janaki temple of Nepal…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Janakpuri Agra 2022: Jankamahal being built in Agra started coming in the shape of Janaki temple of Nepal…#agranews

430

आगरालीक्स…नेपाल के जानकी मंदिर की शेप में आने लगा आगरा में बन रहा जनकमहल. सभी मार्गों पर गेट भी तैयार. लाइटिंग का काम तेजी से…जानिए क्या हेागा खास इस बार

आगरा में 21 से 23 सितंबर तक दयालबाग में जनकपुरी महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है, 21 सितंबर को राम बारात निकलेगी और सुबह के समय 22 सितंबर को जनकपुरी पहुंच जाएगी। इसके लिए दयालबाग क्षेत्र में जनकपुरी सजाई जा रही है। नेपाल के जानकी मंदिर की तर्ज पर दयालबाग में बन रहे जनक महल का आकार अब दिखाई देने लगा है। कारीगर दिन रात जनक महल को अब अंतिम रूप देने में लगे हैं। इसके अलावा खंदारी, भगवान टाकीज, दयालाबग सहित सभी प्रमुख मार्गों के गेट भी तैयार हो गए हैं। लाइटिंग का काम बहुत तेजी से किया जा रहा है। सड़कों के निर्माण के अलावा जनकपुरी क्षेत्र के सौंदर्यीकरण का काम भी जारी है।

यहां बन रहा 4500 वर्ग मीटर पर जानकी मंदिर
खंदारी चौराहे से केंद्रीय हिंदी संस्थान रोड पर चले, यह रोड दयालबाग 100 फुट रोड की तरफ टर्न हुआ है। जब इस रोड पर जाते हैं तो बाईं तरह कई मल्टी स्टोरी बिल्डिंग हैं, मंगलम शिला और पुष्पांजलि के बीच में 4500 वर्ग मीटर के खाली प्लाट में जनकपुरी के लिए जनक महल का निर्माण शुरू किया गया है।

जानकी मंदिर से विदा होंगी माता जानकी, 1500 लोग बैठ सकेंगे
हरिओम टेंट एंड कांट्रैक्टर्स द्वारा जनकपुर-नेपाल के जानकी मंदिर की तर्ज पर जनक महल बनाया जा रहा है। कोलकाता के 65 कारीगरों द्वारा 160 फुट चौड़े और 110 फुट ऊंचे जनक महल को 15 हजार बांस बल्लियों के सहारे साकार किया जाएगा। थर्माकोल पर हल्की स्वर्णिम आभा के साथ श्वेत रंग में तीन बड़ी बुर्जियों, मेहराबों और झरोखों के साथ जनक महल की आभा अद्वितीय होगी। एक हजार सुसज्जित गमले और चार फव्वारे इसका आकर्षण बढ़ाएंगे। लगभग 1500 लोगों के बैठने के लिए सोफे और कुर्सियां लगाई जाएंगी। लगभग 40 दिन में जनक महल पूरी तरह तैयार हो जाएगा।

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 26th October 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

आगरा

Agra News: ‘Wonderful Jainism’ held in the shadow of the Taj in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में ताज के साये में हुआ ‘वंडरफुल जैनिज्म’. ताज खेमा में...

टॉप न्यूज़

Agra News: Divine darshan at Agra’s Premnidhi Temple and Khatu Shyam Temple on Sharad Purnima…#agranews

आगरालीक्स…शरद पूर्णिमा पर आगरा के प्रेमनिधि मंदिर में महारास के भाव में...

टॉप न्यूज़

Agra News: Kshatriyas roar in Agra; slogans raised demanding the withdrawal of the ‘draconian law’ and a rollback of UGC policies…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में गरजे क्षत्रिय. काला कानून वापस लेने, UGC रोलबैक के लगे...

error: Content is protected !!