आगरालीक्स…आगरा के छीपीटोला श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर से निकली भगवान पार्श्वनाथ की भव्य पालकी. श्रद्धालुओं ने जगह—जगह उतारी आरती…धर्मसभा में 108 समत्व सागर महाराज ने दिए प्रवचन
छीपीटोला स्थित निर्मल सेवा सदन में आयोजित 1008 श्री पार्श्वनाथ भगवान के मोक्ष कल्याणक महोत्सव का आयोजन अत्यंत भक्तिभाव, श्रद्धा एवं उल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर बुधवार को श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर छीपीटोला से भगवान पार्श्वनाथ की पालकी बड़े धूमधाम से निकाली गयी हैं. जिसमें श्रद्धालुओ ने जगह-जगह आरती उतारी थीं. पार्श्वनाथ भगवान का अभिषेक हुआ और शांतिधारा हुई. अभिषेक एवं शांतिधारा के बाद पुजारियों, महिला मंडल, युवा मंच, पुरुषों, महिलाओं एवं सैकड़ों श्रद्धालु भक्तों ने श्री सम्मेद शिखर पर्वत पर सामूहिक रूप से भगवान श्री पार्श्वनाथ की पूजा-अर्चना की तथा अत्यंत भक्तिभाव से निर्वाण लाड़ू अर्पित किए. श्रद्धालुओं ने श्री सम्मेद शिखर पर्वत पर वंदना की. इसके बाद दीप प्रज्जवलन, मुनि श्री का पाद प्रक्षालन, शास्त्र भेंट आदि मंगलाचरण हुआ। श्री पार्श्व नाथ भगवान का 2803 निर्माण 23 किलो लाडू भक्ति भाव से समर्पित किया गया.

इस पावन अवसर पर निर्वाण लाड़ुओं की बोली लगाई गई. प्रथम निर्वाण लाड़ू का सौभाग्य संयुक्त रूप से कैलाश चंद जैन जयपुर परिवार ने प्राप्त किया जबकि द्वितीय नमोस्तु शासन संघ ने प्राप्त किया, तीसरा निर्वाण लाड़ू का सौभाग्य श्री पारस जैन परिवार और चौथा निर्माण लाडू दिनेश चंद गौरव जैन, राजीव कुमार नमन जैन, वीरेंद्र शास्त्री, गौरव जैन ने प्राप्त किया. मुनि श्री 108 समत्व सागर महाराज जी ने धर्मसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पार्श्वनाथ भगवान को मानते हैं, ये लोग हाथ इसलिए नीचा धीरे-धीरे उठा रहे थे कि कहीं दूसरी जगह जाना पड़ा न, तो अपन चल देंगे, फँसना नहीं है हमें. पार्श्वनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक व्रत उपवास रख लीजिए, लेकिन इसके साथ यह भी तो देख लीजिए कि हम कर क्या रहे हैं. ये निर्मल सेवा सदन और सामने विराजमान हैं पार्श्वनाथ भगवान। किसकी दृष्टि- किसकी दृष्टि में बैठे हो आप? सामने चंदा प्रभु भगवान. मैं तो देख रहा था, आज सुबह-सुबह जब चंदा प्रभु की टोंक के दर्शन किए, पहले मैं पार्श्वनाथ भगवान की टोंक के दर्शन करके आया. मंच संचालन सतेंद्र जैन साहूला और पंडित विजय शास्त्री जी ने किया.

इस मौके पर श्रुत मंथन वर्षायोग समिति के मनोज जैन, रमेश जैन, प्रवीन जैन (पद्मावती), आनंद जैन, शैलेश जैन (लाला जी), मुकेश जैन, रमेश जैन, आशीष जैन, विवेक जैन, चक्रेश जैन, सतेंद्र जैन (साहुल) आशीष जैन (बाबा), सचिन जैन(तार), आशु (वीके), रोहित जैन, नितिन, सनी, अनिकेत, दीपक जैन मीडिया प्रभारी राहुल जैन समस्त मंडल एवं सकल जैन मौजूद था. मीडिया प्रभारी राहुल जैन समस्त मंडल एवं सकल जैन समाज मौजूद था.

