आगरालीक्स…आगरा में दोपहर को गर्मी का सितम. आज फिर 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा तापमान. दो दिन भीषण गर्मी और फिर बारिश के आसार
आगरा में आज दोपहर को निकली धूप ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए. दिन में धूप का तेज इतना अधिक था कि एक पल भी ठहरना मुश्किल हो रहा था. इसका असर तापमान पर भी पड़ा. मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को आगरा का अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 4.3 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस रहा.
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दो दिन भीषण गर्मी हो सकती है. दिन का तापमान और अधिक ऊपर जा सकता है. हालांकि इसके बाद आगरा में बारिश की संभावना भी मौसम विभाग ने जताई है जिसके कारण तापमान में कर्मी दर्ज की जा सकती हे.
Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 08/04/24) 40.1
Departure from Normal(oC) 4.3
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 08/04/24) 19.5
Departure from Normal(oC) -0.2