आगरालीक्स…आगरा में 18 अप्रैल से शुरू हो रहीं शादियां. उससे पहले ही सोने के दाम ‘आसमान पर’. जानें आज के सोने और चांदी के रेट्स
18 अप्रैल से शादियों का सीजन शुरू हो रहा है. आगरा में अप्रैल् माह में इस बार रिकॉर्ड शादियां हैं. खासकर 18 और 23 अप्रैल को तगड़ा सहालग है. हर होटल, मैरिज होम बुक है. इसके अलावा 19, 20, 21, 22, 24, 25, 26 और 28 अप्रैल् को भी काफी संख्या में शादियां हैं. अप्रैल के इन 10 दिनों में शादियों की खरीददारी अभी से शुरू हो गई है, लेकिन इससे पहले ही सोने के दाम अपने सबसे उच्च स्तर पर पहुंच गए हैं. सोने—चांदी की ज्वैलरी खरीदना काफी महंगा पड़ रहा है.
आज यानी सोमवार 8 अप्रैल् को सोना अपने सबसे उच्चस्तर पर पहुंच गया. इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के अनुसार आज 10 ग्राम सोना 1397 रुपये महंगा होकर 71, 279 रुपये का हो गया है. वहीं चांदी भी अपने नए आल टाइम हाई पर पहुंच गई है. एक किलो चांदी का भाव 81,496 रुपये हो गया है. एक दिन पहले ये 79,096 रुपये पर थी.