Monday , 24 February 2025
Home आगरा Agra News: The India Classy Couture Show is going to be held in Agra on 24th October. TV actress Charvi Shroff will come…#agranews
आगरा

Agra News: The India Classy Couture Show is going to be held in Agra on 24th October. TV actress Charvi Shroff will come…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में होने जा रहा है द इंडिया क्लासी कॉट्योर शो. टीवी एक्ट्रेश चार्वी श्राफ आएंगी. दिवाली से पहले फैशन का होगा जलवा…

भारतीय संस्कृति और सभ्यता में फैशन की कमी नहीं है। भारत के हर राज्य और त्योहार अपने आप में फैशन को नये आयाम प्रदान करते हैं। भारतीय पहनावे की सादगी और सरलता भी फैशन की दुनिया की पहचान हो सकती है इसका प्रमाण देगा द इंडिया क्लासी कॉट्योर शाे।
गुरुवार को फतेहाबाद रोड स्थित होटल स्वेस ग्रांड में ग्रूम एंड ग्लैम द्वारा आयोजित द इंडिया क्लासी कॉट्योर शाे के आडिशन हुए। साथ ही पोस्टर विमोचन के माध्यम से शाे से संबंधित जानकारी साझा की गयी।

आयोजक पीएस गीत एवं रॉबिन शर्मा ने बताया कि 24 अक्टूबर, गुरुवार को विजय नगर स्थित स्पोर्ट बज में द इंडिया क्लासी कॉट्योर शाे का आयोजन किया जाएगा। शाे का मुख्य आकर्षण सेलिब्रेटी गेस्ट टीवी एक्ट्रेस चार्वी श्राफ होंगी। उन्होंने बताया कि द इंडिया क्लासी कॉट्योर शाे का मुख्य उद्देश्य फैशन जगत के लिए फैली भ्रांतियों को दूर करना है। समाज में धारणा है कि फैशन या माडलिंग का अर्थ है छोटे कपड़े, जबकि ये एक मिथ्या है। फैशन की परिभाषा हमारे देश की संस्कृति में सदियों की गढ़ी जा रही है। भारत के हर राज्य का पहनावा अलग है और विभिन्न त्योहारों पर इस पहनावे में और भी आकर्षण बढ़ जाता है। भारतीय संस्कृति और सभ्यता को फैशन प्लेटफार्म पर सादगी के साथ शाे में प्रस्तुत किया जाएगा। मॉडलिंग को नारी सशक्तिकरण की एक शाखा के रूप में स्थापित करना शाे का ध्येय वाक्य रहेगा क्योंकि सुंदरता भारतीय सभ्यता और संस्कृति में है। फैशन की दुनिया जब भारत के लिए शो आयोजित करती है तो पहनावा विदेशी क्यों रखा जाए।

शाे से पूर्व सैंकड़ों मॉडल्स का आडिशन इसी आधार पर लिया गया। पोस्टर विमोचन के अवसर पर शिशिर श्रीवास्तव, दीपक विजल, लव अग्रवाल, तुषार खन्ना, राहुल जयकर, अनुष्का चौहान, अमन, आयुष, देविका, राजेशा, बिंदु राज, कीर्ति चौहान आदि उपस्थित रहे।

उत्तर प्रदेश के मथुरा में गुरुवार की सुबह भीषण हादसा हो गया। यहां मैक्स पिकअप अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गई। लोग जान बचाने के लिए कूदकर भागे। इसी समय गाड़ी के नीचे आ गए। दो बालिकाओं सहित पांच की मौत हो गई। जबकि एक दर्जन लोग घायल हो गए। घटना से मौके पर चीख पुकार मच गई। सभी लोग बिहार के गया जिले के कोंच थाना क्षेत्र आने वाले हेट विद्या हीचापुर गांव के रहने वाले थे।

Related Articles

आगरा

Agra News: “Childhood Day” celebrated with pomp at St. Mary’s Church…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के सेंट मैरीज़ चर्च में धूमधाम से मनाया गया “चाइल्डहुड डे”...

आगरा

Agra News: A grand event of Shri Hanumat Triveni Katha will be held in Agra from 25th February…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में होगा श्री हनुमत त्रिवेणी कथा का भव्य-विशाल आयोजन. 25 फरवरी...

आगरा

Agra News: Devotees of Khatu Shyam Naresh donated 98 units of blood in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में खाटू श्याम नरेश के भक्तों ने किया 98 यूनिट रक्तदान....

आगरा

Agra News: Nishan Yatra will start from Agra’s Jeevani Mandi Khatu Shyam Mandir on 25th February…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के जीवनी मंडी खाटू श्याम मंदिर से 25 फरवरी को निकलेगी...

error: Content is protected !!