Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा Agra News: The lover had killed the widowed woman, the police arrested…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: The lover had killed the widowed woman, the police arrested…#agranews

276

आगरालीक्स…आगरा में विधवा महिला से प्रेम तो किया लेकिन जब उसने शादी के लिए कहा तो पहले मारा पीटा और फिर गला दबाकर ले ली जान….पुलिस ने किया हत्याकांड का खुलासा

आगरा के थाना सिकंदरा में छह दिन पहले कमरे में मृत पाई गई विधवा महिला के मामले का खुलासा आज पुलिस ने कर दिया है. महिला की गला दबाकर हत्या की गई थी और इस वारदात को अंजाम उसके प्रेमी ने दिया था. महिला प्रेमी से शादी करना चाहती थी लेकिन उसने बदले में उसे मारने पीटने के बाद गला दबाकर मौत दे दी. पुलिस ने बुधवार को आरोपी हृदयेश गौतम को अरेस्ट कर लिया है

ये है पूरा मामला
थाना सिकंदरा के र्च रोड पर एक मकान में किराये के कमरे में 37 वर्षीय लक्ष्मी रहती थी. लक्ष्मी के पति राकेश की मौत हो चुकी थी. बीते 22 सितंबर को लक्ष्मी अपने कमरे में मृत अवस्था में पाई गई थी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और इस मामले की जांच में जुट गई. पुलिस को पता चला कि शिवपुरी गौलाना का रहने वाला हृदयेश गौतम अक्सर महिला से मिलने के लिए आता रहता था. पुलिस ने उसकी तलाश की और बुधवार को उसे अरेस्ट कर लिया.

पूछताछ में हृदयेश ने बताया कि वह और महिला एक मकान में ऊपर नीचे रहते थे. पत्नी से अनबन के चलते हृदयेश भी अकेला रहता था. इस दौरान उसके लिए लक्ष्मी खाना बना दिया करती थी. दोनों एक दूसरे को पसंद भी करने लगे. लक्ष्मी उससे शादी करने के लिए कहने लगी तो हृदयेश को यह अच्छा नहीं लगा और वह कमरा छोड़कर चला गया और दूसरी जगह जाकर रहने लगा. लेकिन इसके बावजूद वह लक्ष्मी से मिलने के लिए यहां आता रहता था. आरोपी ने बताया कि 21 सितंबर की रात को लक्ष्मी उससे शादी करने के लिए झगड़ा करने लगी जिससे वह गुस्से में आ गया और उसने पहले उसकी पिटाई की और फिर बाद में गला दबाकर हत्या कर दी. शव को कमरे में छोड़कर भाग गया.

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

आगरा

Agra News: Two students drown to death in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में कक्षा 9वीं के दो छात्रों की पानी में डूबने से...

आगरा

Agra Weather: Amidst a heavy rain alert in Agra, the sun came out and temperatures rose…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में भारी बारिश के अलर्ट के बीच बादल छाए और चले...

आगरा

Agra News: Contract worker drowns in Fatehpur Sikri’s Shahi Taalab…#agranews

आगरालीक्स…फतेहपुर सीकरी के शाही तालाब में संविदा कर्मी की डूबने से मौत....

आगरा

Obituaries of Agra on 22nd July 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

error: Content is protected !!