आगरालीक्स…आगरा में होली पर न्यूनतम तापमान सामान्य से 7 डिग्री सेल्सियस ऊपर पहुंचा. दिन में धूप महसूस करा रही थी जलन…जानें मौसम का पूरा अपडेट
आगरा में गर्मी अब पूरी तरह से अपने तेवर दिखा रही है. होली की रात को न्यूनतम तापमान सामान्य सेे 7 डिग्री सेल्सियस ऊपर तक पहुंच गया. तो वहीं दिन में होली खेलने के दौरान भी धूप में जलन महसूस हो रही थी. मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को शहर का न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं अधिकतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक 36 डिग्री सेल्सियस रहा.

40 डिग्री पहुंचा रहा तापमान
मार्च के महीने में ही आगरा में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार पहुंचने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है. मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 22 व 23 मार्च को आगरा का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक हो सकता है तो वहीं न्यूनतम तापमान भी 23 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है.