आगरालीक्स…. आगरा में कोरोना के नए केस और बढ़े, जानें आज कितने नए केस आए, सक्रिय केस।
आगरा में कोरोना के केस बढ़ने लगे हैं, ठीक होने वाले कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या कम हो गई है। इससे सक्रिय केस बढ़ गए हैं। आगरा में अब 16 सक्रिय केस हैं, ये 10 से नीचे पहुंच गए थे लेकिन दो दिन से कोरोना के केस बढ़ने पर सक्रिय केस बढ़ गए हैं।
दो नए केस मिले
आगरा में शुक्रवार को कोरोना के दो नए केस मिले हैं और एक मरीज ठीक हुआ है। इससे पहले गुरुवार को आगरा में कोरोना के छह नए केस मिले थे। इससे पहले दो दिन तक कोरोना का कोई नया केस नहीं मिला था।
24 घंटे में 2846 सैंपल की जांच
कोरोना की जांच भी कम हो गई हैं। 24 घंटे में कोरोना की जांच के लिए 2846 सैंपल लिए गए।