Wednesday , 22 July 2026
Home टॉप न्यूज़ Agra News: The miscreants looted the car on the Yamuna Expressway, seeing the police, fled leaving the car…#agranews
टॉप न्यूज़मथुरामथुरालीक्स

Agra News: The miscreants looted the car on the Yamuna Expressway, seeing the police, fled leaving the car…#agranews

172

आगरालीक्स….यमुना एक्सप्रेस वे पर रात में बदमाशों ने लूटी कार, लेकिन उन्हें आगे दिखा कुछ ऐसा कि होश उड़ गए और कार को छोड़कर भाग निकले…

यमुना एक्सप्रेस वे पर रात को कुछ ऐसा घटनाक्रम हुआ जिससे बदमाशों के होश उड़ गए और वे कार को छोड़कर मौके से भाग निकले. पुलिस ने मौके पर जाकर कार को बरामद कर लिया है और इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है.

ये है मामला
दरअसल दिल्ली से कुछ बदमाश एक कार को वृंदावन के लिए बुक कराकर ला रहे थे. मथुरा के पास पहुंचने पर कार में सवार लोगों ने कार चालक को बुरी तरह से पीटना शुरू कर दिया और मौका पाते ही उसकी कार छीनकर भाग निकले. चालक के शोर मचाने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और सभी को अलर्ट कर दिया. इधर आगे पुलिस की घेराबंदी और चेकिंग के चलते बदमाशों के होश उड़ गए और वे कार को छोड़कर वहां से भाग निकले. पुलिस ने कार को बरामद कर लिया और चालक को दे दिया जिसके बाद चालक कार को लेकर वापस नोएडा चला गया. पुलिस ने आसपास बदमाशों की तलाश भी की लेकिन वे उसे हाथ नहीं लग सके.

पत्थरबाज गिरोह की तलाश में है एक्सप्रेस वे पर पुलिस
बता दें कि यमुना एक्सप्रेंस वे पर करीब 80 किलोमीटर के दायरे में 150 पुलिसकर्मी तैनात हैं. ये सभी पुलिसकर्मी रात को यहां निगाह रखे हैं उस पत्थरबाज गैंग पर जो कि रात को पत्थर मारकर वाहन चालकों को लूटने की वारदात को अंजाम दे चुका है. पुलिसकर्मी रातभर डिवइडर पर लगे पेड़ों पर तैनात रहते हैं. इसके अलावा मथुरा पुलिस के आला अधिकारी भी रातभर मौका मुआयना कर रहे हैं. ऐसे में जब रात को चलाक के साथ कार की लूट की वारदात हुई तो उसके शोर मचाने पर सभी पुलिसकर्मी अलर्ट हो गए जिन्हें देखकर बदमाश वहां से भाग निकले.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

मथुरा

Mathura News: Virat Kohli and Anushka Sharma visited Vrindavan and sought the blessings of Premanand Maharaj…#mathura

मथुरालीक्स…विराट कोहली और अनुष्का शर्मा वृंदावन आए. प्रेमानंद महाराज के दर्शन किए....

टॉप न्यूज़

Agra News: Samajwadi Party anger erupts in Agra over Akhilesh Yadav’s detention; protests held…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में फूटा सपाइयों का गुस्सा. दिल्ली में अखिलेश यादव को हिरासत...

टॉप न्यूज़

Agra News: VC held a high-level review meeting regarding preparations for the university’s 92nd convocation ceremony in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि का 92वां दीक्षांत समारोह 3 अगस्त...

टॉप न्यूज़

Agra: Body of a young man found in the Shahi Taalab of the Fatehpur Sikri…#agranews

आगरालीक्स…फतेहपुर सीकरी स्मारक के शाही तालाब में मिली युवक की लाश…कई दिन...

error: Content is protected !!