फिरोजाबादलीक्स…दो बच्चों की मां ने प्रेमी के साथ खाया जहर. तड़प—तड़प कर दोनों की हुई मौत…
आगरा मंडल के फिरोजाबाद जिले में प्रेमी युगल ने जहर खाकर जान दे दी है. महिला दो बच्चों की मां थी और उसका पति गुजरात में नौकरी करता है. पुलिस ने दोनों की मौत के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और जांच शुरू कर दी है. घटना शिकोहाबाद के गांव नगला ऊमर की है. यहां रोहित नाम का 26 साल का युवक रहता था. इसके घर के सामने विनेश यादव रहती थी. विनेश के दो बच्चे ज्योति और अर्पित हैं. पति बड़ौदा गुजरात में काम करता है. विनेश और रोहित के बीच प्रेम संबंध थे. दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं थीं. सोमवार रात अज्ञात कारणों से युवक और महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया जिससे दोनों की हालत बिगड़ गई और कुछ समय बाद दोनों ने तड़प—तड़प कर दम तोड़ दिया. एक साथ दो की मौत से गांव में सन्नाटा पसर गया. सूचना पर पुलिस आ गई. पुलिस ने बातचीत कर साक्ष्य जुटाए हैं. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. पुलिस का कहना है कि दोनों के बीच प्रेम संबंध थे. जहर क्यों खाया इसका कारण पता नहीं चला है.