आगरालीक्स…आगरा से एक घंटे देरी से रवाना हुई बंगलुरु फ्लाइट. रनवे पर विमान ले जाते समय सामने आई ये खराबी
आगरा के खेरिया एयरपोर्ट से बंगलुरु जाने वाली फ्लाइट आज तकनीकी खराबी के कारण एक घंटा देरी से रवाना हुई. पायरल ने रनवे पर विमान ले जाते समय फंक्शनर सिस्टम चेक न होने की सूचना दी. इसके कारण विमान को वापस परीक्षण स्थल ले जायागया और यहां जांच के बाद करीब एक घंटे देरी से दोपहर 2 बजकर 10 मिनट पर फ्लाइट बंगलुरु के लिए रवाना हो सकी.बतादें कि आगरा से बंगलुरु की फ्लाइट दोपहर 12 बजकर 55 मिनट पर रवाना होती है लेकिन पायलट विमान को रनवे पर लेकर आया तो पता चला कि एयरक्राफ्ट का फंक्शनल सिस्टम चेक नहंी किा गया है. पायलट ने इसकी जानकारी एयर ट्रैफिक कंट्रोलर को दी. इसके बाद विमान को दोबारा परीक्षण के लिए ले जायागया जहां से करीब दोपहर 2 बजकर 10 मिनट पर आने के बाद फ्लाइट को रवाना किया गया. विमान में 180 यात्री सवार थे.