आगरालीक्स…आगरा में व्यापारी की हत्या का खुलासा. नौकर ही निकले कातिल और लुटेरे. दो अरेस्ट
थाना सिकंदरा स्थिति कल्पना कुंज में व्यापारी की हत्या का खुलासा पुलिस ने कर दिया है. पुलिस ने हत्या के आरोप में दो नौकरों को अरेस्ट किया है. इन दोनों ने ही बुजुर्ग व्यापारी की पहले बेरहमी से हत्या की और फिर घर में लूट की वारदात को अंजाम दिया. पुलिस ने दोनों को यूपीएसआईडी रोड से अरेस्ट किया है.
थाना सिकंदरा क्षेत्र के कल्पना कुंज में 20 सितंबर की सुबह फिरोजाबाद के व्यापारी राजकुमर की हत्या की गई थी. राजकुमार फिरोजाबाद के रहने वाले थे और आगरा में सैटल होने के लिए उन्होंने किराये पर कमरा ले रखा था. राजकुमार की हत्या की जानकारी तब हुई जब उनका बेटा फिरोजाबाद से यहां पहुंचा तो उसने कमरे में पिता का लहुलुहान शव पड़ा देखा. अलमारियां टूटी हुई थीं और जेवरात भी गायब थे. पुलिस इस मामले की जांच कर रही थी.
नौकर निकले कातिल
पुलिस को सूचना मिली हत्या के दो आरोपी यूपीएसआईडीसी रेाड पर हैं. इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को अरेस्ट कर लिया. पकड़े गए आरोपियों के नाम प्रशांत सविता पुत्र राजकुमार सविता निवासी रेहना थाना उत्तर फिरोजाबाद और संकित सविता पुत्र रामदत्त सविता निवासी रेहना थाना उत्तर फिरोजाबाद हैं. पुलिस ने इनके कब्जे से मृतक की दो सिम, आधार कार्ड,एटीएम कार्ड, दो मोबाइल, 500 रुपये कैश और चोरी के जेवरात बरामद किए हैं.
सारी जानकारी थी दोनों को
पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे मृतक राजकुमार को पहले से जानते थे और उसके यहां काम भी करते थे. वारदात वाले दिन मृतक के साथ बैठकर शराब पी और फिर लूट की योजना बनाई. राजकुमार ने विरोध किया तो चाकुओं से गोदकर उसकी हत्या कर दी और बाद में अलमारियों से जेवरात व कैश लेकर भाग निकले. मृतक की सिम से उन्होंने यूपीआई एक्टिवेट कर40 हजार रुपये भी खाते से निकाल लिए और खर्च कर डाले. पुलिस दोनेां के खिलाफ कार्रवाई कर रही है.