Saturday , 24 October 2026
Home बिजनेस Agra News: Discussion in Agra on making UP the best destination not only for weddings but also for tourism…#agranews
बिजनेस

Agra News: Discussion in Agra on making UP the best destination not only for weddings but also for tourism…#agranews

520

आगरालीक्स…शादियां उत्सव हो गई हैं, हर कोई डेस्टिनेशन वेडिंग करना चाहता है. वेडिंग इंडस्ट्री बढ़ेगी तो पर्यटन भी बढ़ेगा. आगरा में यूपी को न केवल शादियों के लिए, बल्कि पर्यटन के लिए सर्वश्रेष्ठ बनाने पर की चर्चा

उत्तर प्रदेश वेडिंग इंडस्ट्री एसोसिएशन द्वारा “भारतीय पर्यटन विकास का सशक्त स्तंभ वेडिंग सेक्टर” और उसकी भूमिका, विषय पर होटल होलीडे इन में एक विशेष परिचर्चा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ पर्यटन उद्यमी सुनील गुप्ता, प्रहलाद अग्रवाल, अमूल्य कक्कड़, रमेश वाधवा, अध्यक्ष मनीष अग्रवाल रावी, महासचिव संदीप उपाध्याय, सौरभ सिंघल और सीपी चौधरी, सनी गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर किया। अध्यक्ष मनीष अग्रवाल रावी ने विषय परिवर्तन करते हुए कहा कि वैवाहिक उद्योग और पर्यटन एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। जब दोनों विचार एक होंगे तो उत्तर प्रदेश न केवल शादियों के लिए, बल्कि पर्यटन के लिए भी देश का सर्वश्रेष्ठ गंतव्य बन सकता है।

इसी उद्देश को ध्यान में रखते हुए पर्यटन क्षेत्र के विभिन्न संगठन टूरिज्म गिल्ड ऑफ़ आगरा, इंडियन एसोसिएशन ऑफ़ टूर ऑपरेटर्स, आगरा टूरिस्ट वेलफेयर चैम्बर, होटल एंड रेस्टोरेंट ओनर्स एसोसिएशन के पदाधिकारिओं के द्वारा पर्यटन के क्षेत्र में वेडिंग सेक्टर की भूमिका पर विशेष मंथन किया गया। वरिष्ठ पर्यटन उद्यमी एवं इंडियन एसोसिएशन ऑफ़ टूर ऑपरेटर्स के नॉर्थेर्न रीजन चेयरमैन सुनील गुप्ता ने कहा कि भारत में वेडिंग इंडस्ट्री का कारोबार करोड़ में पहुंच चुका है। “हर साल 1 से 1.5 करोड़ शादियां होती हैं, जिनमें 10 से 12% की ग्रोथ देखने को मिल रही है। शादी के बाद हनीमून मार्केट का साइज भी बड़ा हो चूका है। यह स्पष्ट है कि जितना बड़ा वैवाहिक उद्योग है, उतना ही बड़ा पर्यटन उद्योग भी है। उन्होंने आगरा में विवाह स्थलों की कमी को बड़ी समस्या बताते हुए राजस्थान की तर्ज पर ऐतिहासिक धरोहरों के आसपास वेडिंग आयोजन की अनुमति देने की मांग रखी, जिसका समर्थन उपस्थित उद्यमियों ने एक स्वर में किया।

अमूल्य कक्कड़ अध्यक्ष टूरिज्म गिल्ड ऑफ़ आगरा ने कहा कि पहले शादियां परंपरा और रीति-रिवाज थीं, अब यह उत्सव और त्योहार बन चुकी हैं। वर-वधु अब खुद निर्णय लेते हैं और वेडिंग प्लानर्स उन्हें हर पल को अनूठा बनाने का विकल्प देते हैं। आगरा में फ्लाइट कनेक्टिविटी व रोड कनेक्टिविटी बेहतर हुई है, जिससे यहां की वेडिंग इंडस्ट्री पर्यटन विकास का विशेष आधार बानी है, बशर्ते सामूहिक प्रयास किए जाएं तो इस सेक्टर में विस्तार की असीम संभावनाएं है ।

आगरा टूरिस्ट वेलफेयर चैम्बर के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ उद्यमी प्रहलाद अग्रवाल ने कहा कि आज हर कोई डेस्टिनेशन वेडिंग का अनुभव करना चाहता है, जिसके लिए शहर छोड़कर जाना आवश्यक नहीं है। यदि सरकार होटल्स के साथ-साथ ऐतिहासिक धरोहरों के आसपास भी कुछ वेडिंग रीति-रिवाज की अनुमति दे, तो न केवल वेडिंग इंडस्ट्री बल्कि पर्यटन उद्योग को भी अत्यधिक लाभ होगा।

पर्यटन उद्यमी रमेश वाधवा ने कहा की वेडिंग डेस्टिनेशन का क्रेज बढ़ा है। बजट होटल से लेकर फाइव स्टार होटल तक सहलक के सीज़न में अच्छा बिज़नेस करते है कोविड के बाद से डेस्टिनेशन वेडिंग एवं होटलों में शादी का क्रेज बढ़ा है ऐसी स्थति में वेडिंग सेक्टर भारतीय पर्यटन उद्योग के विशेष स्तम्भ होटलों सेक्टर के लिए संजीविनी बनकर उभरा है।

परिचर्चा का संचालन वेडिंग एसोसिएशन के महासचिव संदीप उपाध्याय ने किया। इस अवसर पर स्वप्निल कुलश्रेष्ठ, सनी गुप्ता, हर्ष सिसोदिया, रिचा भदौरिया, कमलप्रीत सिंह, संदीप सिकरवार, पंकज गोयल, शिखा जैन, विनोद चौधरी, मनदीप, अमन कपूर, प्रेम सिंह, राहुल गौड़, अवि कुलश्रेष्ठ आदि उपस्थित रहे। एसोसिएशन एडमिनिस्ट्रेटर अनिल सविता, दिलीप कुमार, सागर तोमर, अपरार्क शर्मा, अमित यादव आदि द्वारा व्यवस्था संभाली गईं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिजनेस

Agra News: Gold and silver prices fall for the fourth consecutive day…#agranews

आगरालीक्स…त्योहार पर सोना—चांदी खरीदने वालों के लिए अच्छी खबर. सोने—चांदी के दाम...

बिजनेस

Agra Market News: Top sales in the hatchback and SUV car segments in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में दशहरा पर कार, बाइक, स्कूटी की रिकॉर्ड बिक्री, हैचबैक ओर...

बिजनेस

Calling Name Presentation on mobile screens to be mandatory from November 1, 2026

आगरालीक्स…एक नवंबर से बदलाव. मोबाइल स्क्रीन पर दिखेगा कॉल करने वाले का...

बिजनेस

Agra News: Sugar prices rise ahead of the festival; sugar costs ₹62–₹65 per kg in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में चीनी 62 से 65 रुपये किलो. 8 दिन पहले 50...

error: Content is protected !!