आगरालीक्स…आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पर बेंगुलरु फ्लाइट में यात्रियों की संख्या इतनी बढ़ी कि एयरलाइंस को विमान बदलना पड़ गया. फिर से शुरू हो सकती है हैदराबाद की फ्लाइट
आगरा के खेरिया एयरपोर्ट से पिछले कुछ समय पहले चार महानगरों, मुंबई, बेंगलुरु, अहमदाबाद, हैदराबाद के लिए फ्लाइट सीधी मिल रही थी. लेकिन नोएडा के जेवन में खुले इंटरनेशनल एयरपोर्ट के बाद आगरा के खेरिया एयरपोर्ट से अहमदाबाद और हैदराबाद की फ्लाइट को बंद कर दिया गया. इस समय दो महानगरों बेंगलुरु और मुंबई के लिए ही विमान सेवा उपलबध है और इन दोनों ही महानगरों के लिए काफी अच्छी संख्या में यात्री सफर भी कर रहे हैं.यात्री बढ़े तो बदलना पड़ा विमान
पिछले दो माह से बेंगुलुरु के लिए यात्रियों की संख्या में जबर्दस्त बढ़ोतरी देखी गई हे. इसके चलते इंडिगो एयरलाइसं को अपने विमान में बदलाव करना पड़ा है. छोटे विमान की जगह बड़े विमान एयरबस 321 को लगाया गया है. इसमें एक बार में 216 यात्री सफर कर सकेंगे. यही स्थिति नवी मुंबई के लिए भी है.
हैदराबाद फ्लाइट फिर से आगरा से हो सकती है शुरू
इधर आगरा से जेवर एयरपोर्ट पर ट्रांसफर हुई हैदराबाद फ्लाइट का संचालन बंद है. यात्री न मिलने के कारण एक माह के भीतर ही इसका संचालन बंद हो गया. आगरा से हैदराबाद जाने के लिए 80 से 85 प्रतिशत यात्री मिल रहे थे. ऐसे में इसके फिर से आगरा से शुरू होने की संभावना है.