आगरलाीक्स…आगरा कोर्ट में कल अभिनेत्री व सांसद कंगना रानौत के खिलाफ दायर याचिका पर होगी सुनवाई. इस मामले में होगी सुनवाई
देश के किसानों को हत्यारा, बलात्कारी बताने एवं महात्मा गांधी का अपमान करने के मामले में अभिनेत्री व भाजपा सांसद कंगना रानौत के खिलाफ आगरा कोर्ट में दायर याचिका पर बयान दर्ज करने की तिथि 26 सितंबर अर्थात कल नियत कर दी है. आज भी सुनवाई थी लेकिन वादी राजीव गांधी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रमाशंकर शर्मा एडवोकेट के बयान नहीं हो सके.
भाजपा की हिमाचल की मंडी सीट से सांसद चुनी गईं एक्ट्रेस कंगना रनोट ने किसान आंदोलन को लेकर कई बयान दिया था. किसान आंदोलन की खालिस्तानियों से तुलना करने के साथ ही कई बयान दिए थे. इसे लेकर राजीव गांधी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष आगरा के एडवोकेट रमाशंकर शर्मा ने आगरा के स्पेशल कोर्ट एमपी एलएलए में कंगना रनोट के खिलाफ राष्ट्रद्रोह और राष्ट्र अपमान का आरोप लगाते हुए 13 सितंबर को वाद दायर किया था. इसके लिए 25 सितंबर की तिथि सुनवाई के लिए नियत की गई थी. लेकिन आज बयान दर्ज न होने पर इसकी सुनवाई 26 सितंबर को होगी.