आगरालीक्स…आगरा आ रहे सीएम योगी के आने का कार्यक्रम फिर बदला. प्रशासन ने जारी किया संशोधित कार्यक्रम
आगरा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन के कार्यक्रम में बदलाव की जानकारी आगरा प्रशासन द्वारा दी गई है. प्रशासन की ओर से संशोधित कार्यक्रम की जानकारी साझा की गई है. सोमवार को मुख्यमंत्री अब 12 बजकर 30 मिनट पर मथुरा से राजकीय हेलीकॉप्टर द्वारा आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे. इसके बाद वह कार द्वारा यहां से प्रस्थान करेंगे और 12 बजकर 45 मिनट पर आगरा फोर्ट के सामने मेट्रो के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे.

12 बजकर 45 मिनट से दोपहर 1 बजकर 15 मिनट तक सीएम योगी आदित्यनाथ आगरा मेट्रो के टनल निर्माण कार्य का शुभारंभ करेंगे और इसके बाद कार द्वारा खेरिया एयरपोर्ट के लिए रवाना हो जाएंगे. दोपहर 1 बजकर 30 मिनट पर सीएम योगी राजकीय वायुयान द्वारा खेरिया एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे. सीएम का स्वागत आगरा प्रशासन एवं पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा किया जाएगा. बता दें कि इससे पहले सीएम योगी आदित्यनाथ के आगरा आने और मेट्रो टनल के शुभारंभ करने का कार्यक्रम आज रविवार का था लेकिन बाद में आज सीएम के आगमन के कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया था और उने सोमवार को आने की जानकारी दी गई थी. सोमवार को भी पहले उन्हें दोपहर बाद 3 बजकर 15 मिनट पर आगरा पहुंचना था लेकिन अब वह आगरा में तीन घंटे पहले आ जाएंगे.