आगरालीक्स…जेईई मेन 2025 के दूसरे सेशन की परीक्षा आज से शुरू. 9 अप्रैल तक चलेंगी परीक्षाएं…
जेईई मेन 2025 के दूसरे सेशन के लिए आज से परीक्षा शुरू हो गई है. आगरा सहित देशभर में बने परीक्षा केंद्रों पर लाखों उम्मीदवार परीक्षा दे रहे हैं. यह परीक्षा आज 2 अप्रैल से 9 अप्रैल तक कई शिफ्टों में आयोजित की जाएगी. इसमें 2, 3, 4, 7 और 8 अप्रैल को बीई ओर बीटेक के पेपर होंगे जबकि बीआर्क और बी प्लानिंग के पेपर की परीक्षा 9 अप्रैल् को आयोजित होगी.
एनटीए ने पहले ही 4 अप्रैल तक की परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिएहैं. ऐसे में एग्जाम सेंटर पहुंचने से पहले स्टूडेंट्स को परीक्षा के लिए नियम बनाए हैं…
एग्जाम सेंटर पर स्टूडेंट्स को एडमिट कार्ड संग आधार कार्ड ले जाना होगा, अगर आधार कार्ड नहीं है तो छात्रों को अपने साथ अंडरटेकिंग ले जाना होगा, तभी परीक्षा में बैठने को मिलेगा. साथ ही ट्रांसपैरेंट पेन, फोटो, ट्रांसपैरेंट बोतल में पानी भी ले जा सकते हैं.
टॉयलेट ब्रेक पर सख्त नियम
एनटीए ने टॉयलेट ब्रेक को लेकर सख्त नियम बनाए हैं. अगर कोई स्टूडेंट बीच में टॉयलेट ब्रेक ले रहा है तो उसे फिर से चेकिंग करानी होगी और बायोमेट्रिक अटेंडेंस से गुजरना होगा. एडमिट कार्ड में भी यह बात लिखी है.