Friday , 4 September 2026
Home बिगलीक्स Agra News: The shocking story of Arshad of Agra confused the police. Police can do narco test…#agranews
बिगलीक्स

Agra News: The shocking story of Arshad of Agra confused the police. Police can do narco test…#agranews

497

आगरालीक्स…मां और चार बहनों की हत्या करने वाले आगरा के अरशद की चौंकाने वाली बातों ने पुलिस को उलझाया. नार्को टेस्ट कर सकती है पुलिस…

आगरा के टेढ़ी बगिया के इस्लाम नगर में रहने वाले अरशद ने लखनऊ के एक होटल में अपनी चार छोटी बहनों और मां की दर्दाक हत्या कर दी. अरशद का साथ उसके पिता बदर ने भी दिया. हत्या के बाद अरशद द्वारा जारी किए गए वीडियो और उसकी चौंकाने वाली बातों ने पुलिस को काफी उलझा दिया है. आगरा में रहने वाले उसके पड़ोसियों ने भी दोनों पिता—पुत्र को गुस्सैल और अव्यवहारिक बताया है.अरशद ने वीडियो में अपने पड़ोसियों पर कई गंभीर आरोप लगाए और कहा कि वह अपनी चारों बहनों और मां की हत्या इसलिए करना चाहता है क्योंकि उन्हें बचे दिया जाएगा, लेकिन वहीं पड़ोसियों का कहना है किअरशद और उसका पिता बदर काफी शातिर हैं.

नार्को टेस्ट कर सकती है पुलिस
मीडिया रिपोर्टके अनुसार अरशद और उसका पिता बदर तीन मोबाइल फोन इस्तेमाल करते थे. वारदात के बाद आरोपी मोबाइल फोन होटल के कमरे में ही छोड़ गए. पुलिस ने इन तीनों मोबाइल फोन को बरामद किया है जिसमें कुछ नए वीडियो मिले हैं. हालांकि पुलिस अधिकारी अभी इस बारे में खुलकर बोलने को तैयार नहीं हैं. लखनऊ की एडीसीपी मध्य मनीषा सिंह ने बताया कि कमरे से तीन मोबाइल फोन मिले हैं. इन्हें फोरेंसिक टीम ने कब्जे में लिया है. इनमें क्या था इसका पता नहीं चल सका है. मोबाइल फोन में कुछ वीडियो मिले हैं जिसमें बस्ती वालों के खिलाफ आरोपी बयान दे रहे हैं. पुलिस यह भी पता लगा रही है कि आरोपी इन फोनों से किन लोगों से बात करते थे. कहीं ऐसा तो नहीं कि वारदात के पीछे किसी और का दिमाग हो. पुलिस सूत्रों के अनुसार अरशद और उसके पिता बदर ने ऐसी कहानी रची है कि पुलिस भी उलझ गई है. परिवार के पांच लोगों की हत्या करने का मकसद साफ न होने पर पुलिस अरशद का नार्को या पालीग्राफ टेस्ट करा सकती है. लेकिन इसे लिए कोर्ट से अनुमति लेनी होगी.

पिता की तलाश में पुलिस
पुलिस ने अरशद को तो उसी दिन अरेस्ट कर लिया लेकिन उसका पिता बदर गायब है. पुलिस की मानें तो आरोपी बदर बुधवार सुबह लोको चौकी के पास बने एक सीसीटीवी में नजर आया है लेकिन इसके बाद वह लापता हो गया. कई और सीसीटीवी भी तलाशे लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका है. बदर की तलाश में चार टीमें लगी हैं. जीआरपी भी उसे तलाश रही हैं.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News Live: Route diversion for Janmashtami in Agra from 4 PM on 4th September 2026

आगरालीक्स आगरा में आज श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर रूट डायवर्जन किया गया है।...

बिगलीक्स

Agra Weather Update: 23.8 MM Rain recorded in 24 hours in Agra

आगरालीक्स आगरा में पिछले 24 घंटे में 23.8 एमएम बारिश, जानें आज...

बिगलीक्स

Agra News Live: All News Papers review 4th September 2026

आगरालीक्स आगरा का 4 सितंबर का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफसीएम योगी ने कहा...

बिगलीक्स

Agra News: Father kills daughter in Agra, angered by her love affair…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में बेटी के लव अफेयर से नाराज पिता ने उठाया खौफनाक...

error: Content is protected !!