आगरालीक्स…आगरा—लखनऊ एक्सप्रेसवे पर रात 12 बजे से सुबह आठ बजे सिर्फ इतनी स्पीड से ही चलेंगे वाहन…वजह—इस टाइमिंग के दौरान होते हैं सबसे अधिक हादसे…
यमुना एक्सप्रेस वे की तरह आगरा—लखनऊ एक्सप्रेस वे पर रात को 12 बजे से सुबह 8 बजे तक वाहनों की स्पीड को घटाया जाएगा. अभी तक 120 किमी की रफ्तार तय थी लेकिन अब सर्दियों को ध्यान में रखते हुए वाहनों की स्पीड 75 किमी प्रति घंटा तय करने का निर्णय लिया गया है. इसका वजह है हादसों पर नियंत्रण. हाल ही में रिपोर्ट आई थी कि रात 12 बजे से सुबह 8 बजे तक आगरा—लखनऊ एक्सप्रेस वे पर सबसे अधिक हादसे होते हैं और पिछले नौ महीने में 94 लोगों की मौत हुई है.
75 किमी प्रति घंटा से दौड़ सकेंगे वाहन
यूपीडा ने रात के समय वाहनों की स्पीड कम करने पर अपनी सहमति दे दी है. रात को अब 12 बजे से सुबह 8 बजे तक वाहन 75 किमी की स्पीड से ही दौड़ सकेंगे. यूपीडा ने स्पष्ट किया है कि यातायात उल्लंघन जैसे लेन में नहीं चलने, दोपहिया वाहन चालकों द्वारा तीन सवारी बैठाने,हेलमेट न पहननेकी अब ई—मानीटरिंग होगी और इंटरसेप्टर वाहनों व लेजर कैमरों से भी चालान किए जाएंगे.