आगरालीक्स…राहत की खबर, सोमवार से कॉमर्शियल सिलेंडर मिलना हो सकता है शुरू. होटल, रेस्टोरेंट, डेयरी वालों को मिलेगी राहत…लेकिन ये होंगे दिशा निर्देश
ईरान—इजरायल युद्ध के बीच पिछले दो सप्ताह से कॉमर्शियल सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है. कॉमर्शियल सिलेंडर न मिलने से कई रेस्टोरेंट, होटल और डेयरी और मिष्ठान्न विक्रेताओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है लेकिन इनके लिए राहतभरी खबर ये है कि सोमवार से संबंधित उपभोक्ताओं को कॉमर्शियल सिलेंडर मिलना चालू हो सकता है. पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के सचिव डॉ. नीरज मित्तल ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों को पत्र लिखकर इसकी जानकारी दी है. इसमें कहा गया है कि सामुदायिक रसोई, रेस्टोरेंट, ढाबों, होटलों और इंडस्ट्रियल कैंटीन को प्राथमिकता दी जाए. हालांकि इसमे कुछ दिशा निर्देश भी जारी किए गए हैं. यह नई व्यवस्था 23 मार्च से लागू होगी और अगली सूचना तक जारी रहेगी. ऐसे में सप्लाई को 50 प्रतिशत तक बढ़ाना एक बड़ा कदम माना जा रहा है. सरकार हालात पर नजर रखे हुए है ताकि आगे चलकर सपलाई को पहले जैसे सामान्य स्तर यानी 100 प्रतिशत तक पहुंचाया जा सके.ये होंगे दिशा निर्देश
तीन माह की कुल खपत का 20 प्रतिशत कोटा तय किया गया है.
निर्धारित कोटा और बिना कनेक्शन सिलेंडर नहीं मिलेगा
उपभोक्ताओं पास कनेक्शन होना जरूरी है.