मथुरालीक्स…वीडियो देखें, मथुरा में गौरक्षक फरसे वाले बाबा की मौत पर क्यों हुआ बवाल. लोगों ने शव रखकर लगाया जाम, तोड़फोड़ की…सीएम योगी ने भी दिए एक्शन के आदेश. जानें कौन हैं ये फरसे वाले बाबा.
बरसाना के अंजनौख गौशाला में रहने वाले चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा ब्रज क्षेत्र में गौ रक्षक संत के लिए प्रसिद्ध हैं। वे हाथ में हमेशा फरसा लेकर चलते थे इसलिए उन्हें फरसा बाबा बाबा कहा जाता था। शनिवार सुबह चार बजे फरसा बाबा अपनी बाइक से एक ट्रक में गौवंश होने की आशंका पर पीछा कर रहे थे, छटीकरा के पास फरसा बाबा ने ट्रक को रुकवा लिया, डीआईजी आगरा रैंज शैलेश पांडे के अनुसार, फरसा बाबे बाबा ने ट्रक को रुकवा लिया था, सुबह के समय कोहरा था, पीछे से राजस्थान नंबर का एक ट्रक आया और उसने आगे खड़े ट्रक में टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर से फरसा बाबा की मौत हो गई। इसके बाद आक्रोशित लोगों ने छटीकरा कट पर उनका शव ररखकर हाईवे पर जाम लगा दिया।पथराव और तोड़फोड़, हिरासत में लिए गए लोग
आक्रोशित लोगों ने पथराव कर दिया, प्रशासनिक अधिकारियों की गाड़ी तोड़ दी, हाईवे पर वाहनों पर भी प्रथराव किया गया। हालात को संभालने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े। कई घंटे तक बवाल चलता रहा, पुलिस ने पथराव करने वालों को हिरासत में ले लिया है।
डीआईजी शैलेश पांडे का कहना है कि जिस ट्रक का बाबा पीछा कर रहे थे और जिस ट्रक ने पीछे से टक्कर मारी दोनों में ही गौवंश नहीं था। एसएसपी मथुरा का कहना है कि जिस ट्रक को बाबा ने रुकवाया था उसमें किराना का सामान था और जिस ट्रक ने टक्कर मारी थी उसमें तार थे। इनके चालक और परिचालक अलवर राजस्थान के रहने वाले हैं, दोनों घायल हैं उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है।
वीडियो से चिन्हित किए जा रहे लोग, मुकदमा हो रहा दर्ज
हादसे के बाद उपद्रव करने वाले लोगों को वीडियो के आधार पर चिन्हित किया जा रहा है, पथराव करने वाले और हाईवे पर जाम लगाने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
सेना ने संभाला मोर्चा, तीन घंटे बाद खुला जाम
आगरा—दिल्ली हाइवे पर पथराव होने पर सेना को बुला लिया गया। इस दौरान बवालियों पर जमकर लाठियां फटकारी गईं और पथराव करने वालों को खदेड़ा गया। आक्रोशित लोगों ने करीब तीन घंटे तक आगरा दिल्ली हाइवे को जाम कर दिया। पथराव में कई वाहन क्षतिग्रस्त भी हुए जिससे दहशत फैल गई। इस पर पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और बल का प्रयोग किया। इसके बाद करीब तीन घंटे बाद जाम खुल सका।
सीएम योगी तक पहुंचा मामला
इधर मथुरा में हुए बवाल की जानकारी सीएम योगी तक पहुंच गई. इस मामले में सीएम योगी ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. उन्होंने अधिकारियों को कड़ा एक्शन लेने का निर्देश देते हुएकहा कि जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही तय हो और आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा।