Tuesday , 27 October 2026
Home आगरा Agra News: The Taj carnival going on in Sadar ended brilliantly…#agranews
आगरा

Agra News: The Taj carnival going on in Sadar ended brilliantly…#agranews

604

आगरालीक्स…सदर में संडे बना म्यूजिकल डे….ताज कार्निवल फेस्ट में इंडियन आइडियल और सारेगामापा फेम सिंगर राशिद अली, डिस्क जॉकी डीजे जॉय और जैजलर बैंड ने लोगों का दिन बना दिया…

ताज महोत्सव समिति के तत्वाधान में आयोजित दस दिवसीय ताज कार्निवाल फेस्ट 2024 का समापन समारोह आज रविवार 22 दिसम्बर को सदर बाज़ार में सांयकाल 7.30 बजे से प्रारम्भ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैंटोनमेंट बोर्ड आगरा के सीईओ हरीश पी वर्मा जी रहे। आज इस ताज कार्निवल फेस्ट के अन्तिम दिन के मुख्य आकर्षण इंडियन आइडियल और सारेगामापा फेम सिंगर राशिद अली,, डिस्क जॉकी डीजे जॉय और जैजलर बैंड अपनी दमदार प्रस्तुतियां दीं।

राशिद ने ऊपर खुदा, इश्क सूफियाना, सानूएक पल चैन, तेरी दीवानी, सांसों की माला, रश्के कमर, तुम्हे दिल्लगी भूल जानी, किन्ना सोना गानों से दर्शकों अपने साथ गाने और नाचने पर मजबूर कर दिया। इसके साथ साथ राशी जौहरी ग्रुप की कथक प्रस्तुतियां और द सिंगर्स क्लब के कलाकार विवेक जैन लवीना जैन ने भी अपनी प्रस्तुतियां से सभी का मन मोह लिया।

आज कार्यक्रम में सीईओ कैंटोनमेंट बोर्ड आगरा के हरीश पी वर्मा मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने इस दस दिवसीय आयोजन की तारीफ़ करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम खूब सफल रहा आयोजन समिति और पूरी टीम को बधाई और शुभकामनाएं प्रदान की। कार्यक्रम में एडीशनल डिस्ट्रिक जज सतेंद्र सिंह, क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी दीप्ति वत्स, आगरा के मुख्य व्यापारी एवं समाजसेवी पूरन डावर, मशहूर गजल गायक सुधीर नारायण उपस्थित रहे। पर्यटन विभाग से आकाशदीप, हेमन्त, मोहित, मनीष और रूपेश उपस्थित रहे। मंच संचालन विक्रम शुक्ला और नीरज नयन ने किया।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : Agra Devotees Conclude Successful Chitrakoot Pilgrimage with Seva of 300 Saints

आगरालीक्स…संत सेवा, सुंदरकाण्ड और भंडारे के साथ संपन्न हुई तीन दिवसीय धार्मिक...

आगरा

Obituaries of Agra on 27th October 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

आगरा

Agra News: Distribution of 100 kg of medicinal kheer Prasad of Sharad Purnima…#agranews

आगरालीक्स...आगरा में शरद पूर्णिमा की धवली चांदनी रात में अमृत तुल्य बनी...

आगरा

Agra News: The Governor is arriving in Agra tomorrow. She will stay for two days and will attend this university event

आगरालीक्स…आगरा में कल आ रही हैं राज्यपाल. दो दिन रहेंगी. यूनिवर्सिटी के...

error: Content is protected !!