आगरालीक्स…आगरा में तापमान 3 डिग्री अधिक बढ़ा. धूप और उमस ने निकाला पसीना. जानें आज कितना रहा तापमान और क्या हैं बारिश के चांस
आगरा में रविवार को हुई झमाझम बारिश के बाद से मौसम साफ है. दिन में तेज धूप निकल रही है तो वहीं रात को भी गर्मी बढ़ गई है. आगरा में गर्मी और उसम के कारण लोग बेहाल हैं. बुधवार को तो सुबह छह बजे के बाद से सूर्य देव की किरणें तेज होती चली गईं और दिन में तो धूप में एक पल ठहरने पर ही पूरा शरीर पसीना पसीना हो रहा है. इसके अलावा शाम होने के बाद भी गर्मी से हाल बेहाल है. हवाएं भी नहीं चल रही हैं.

आगरा में तापमान बढ़ गया है. दिन और रात का तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक पहुंच गया है. मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस रहा.
मौसम विभाग के अनुसार आगरा में बादल छाएंगे और हल्की बारिश की भी संभावना है लेकिन बारिश की संभावना काफी कम हैं. तापमान बढ़ेगा. हालांकि रक्षाबंधन के बाद से तापमान कम होने की संभावना है.